अव्यवस्थाओं के लिए जाना जाता था यूपी, अब हो गया बदलाव: Danish Azad

उत्तर प्रदेशअव्यवस्थाओं के लिए जाना जाता था यूपी, अब हो गया बदलाव: Danish...

Date:

लखनऊ: कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश में ईद की नमाज अदा की गई। दिल्ली और राजस्थान की घटना के बाद योगी सरकार ने प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में ईद के मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद ने कहा कि आज हम सब मिलकर ईद और अक्षय तृतीया का त्यौहार मना रहे हैं। ईद की नमाज के बाद प्रदेश और देश की तरक्की की दुआ भी की गई है।

Also Read : Uttarakhand News : तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे उप्र के CM Yogi , सीएम धामी ने किया स्वागत

प्रदेश के कई जिलों से आज ईद के मौके पर भाईचारे की मिसाल सुनने में आई है। ईद के त्यौहार में मुस्लिमों के साथ हर समुदाय के लोग नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा पहले उत्तर प्रदेश अव्यवस्थाओं के लिए जाना जाता था, लेकिन आज यहां कानून का राज है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोकस जनता को होने वाली परेशानियों को जड़ से खत्म करने पर है। उन्होंने कहा दिल्ली और राजस्थान में दो समुदाय के लोगों का आमना-सामना होने पर भयंकर हिंसा हुई।

Also Read : Lucknow News : खामियां दिखाने पर पत्रकारों की एंट्री पर लगा दिया प्रतिबंध, मंत्री ने फटकारा तो बोले…

योगी सरकार ने अपनी मंशा बिल्कुल स्पष्ट रखी हुई है। उत्तर प्रदेश में किसी भी प्रकार का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में पूरे प्रदेश को हाई अलर्ट पर रखा गया और हमें कामयाबी भी मिली है। उन्होंने कहा पूरे देश में यूपी ने गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...