UP News: तांत्रिक ने जलती चिंता से शव निकालकर काटी गर्दन,परिजनों ने घर से बरामद किया कटा सिर

उत्तर प्रदेशUP News: तांत्रिक ने जलती चिंता से शव निकालकर काटी गर्दन,परिजनों ने...

Date:

लखनऊ। प्रदेश के शाहजहांपुर में एक तांत्रिक ने तंत्र मंत्र के लिए जलती चिता से शव को बाहर निकालकर उसका सिर काट दिया और अपने घर ले गया। चिता से शव गायब होने की सूचना के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और तांत्रिक घर पर पुलिस के साथ छापा मारा। जहां से  पुलिस ने आरोपी के घर से शव का कटा सिर बरामद किया है। वहीं मौके से दो आरोपी तांत्रिकों को गिरफ्तार किया है। प्रदेश के शाहजहांपुर में एक तांत्रिक ने जलती चिता से शव को बाहर निकाल लिया और उसका सिर काट कर अपने घर ले आया। इस घटना की जानकारी जब मृतक के परिजनों को हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से एक सिर भी बरामद किया गया है। घटना तंत्र-मंत्र को अंजाम देने के लिए की गई थी। घटना तिलहर थाना के पिपरौली गांव की है। जहां बृद्ध कुबेर गंगवार की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। परिजनों ने गांव के बाहर शव का दाह संस्कार किया और घर वापस लौट आए।

Read also: Operation Lotus In West Bengal: महाराष्ट्र के बाद अब पश्चिम बंगाल में भाजपा का आपरेशन लोटस शुरू, मिथुन के बयान से गरमाई सियासत

बताया जाता है कि इसके बाद तांत्रिक अपने साथियों के साथ पहुंचा और जलती चिता से शव को निकाला और उसका सिर काट दिया। तांत्रितक गांव का गोपी है जो कि अपने दो साथियों के साथ शमशान घाट पहुंचा था। तांत्रिक गोपी ने शव को जलती चिता से निकाला और धारदार हथियार से धड़ से सिर अलग कर दिया। इसके बाद तांत्रिक गोपी ने कटे सिर को भूसे के ढेर में छिपा दिया। तांत्रिक गोपी की इस करतूत गांव के एक युवक ने देख लिया। उसने यह बात गांव वालों को बताई इसके बाद बात पूरे गांव में फैल गई। मृतक के परिजन गांव वालों के साथ तांत्रिक गोपी के घर पहुंचे। जहां विवाद होने पर हंगामा शुरू हो गया। हंगामा होने पर परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी तांत्रिक गोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गोपी तांत्रिक के घर से कटा हुआ सिर बरामद कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि गोपी का पिता ताबीज बनाने का काम करने के अलावा तंत्र मंत्र का काम करता है। उसी के कहने पर चिता के शव का सिर निकाल लिया। जिससे सिर के जरिए तंत्र मंत्र का काम किया जा सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...