Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Crime News: बच्चे के साथ कुकर्म कर शव नलकूप की हौज में फेंका,क्षेत्र में तनाव

बागपत। जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने छह साल के बच्चे को अगवा कर लिया। इसके बाद बच्चे को खेत में एक नलकूप ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। पूरा मामला खुलने के डर से आरोपियों ने मासूम की हत्या कर उसका शव नलकूप के हौज में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों के हंगामे के बीच पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि सोमवार की शाम उसका छह साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो बच्चे की तलाश परिजनों ने शुरू की। इसी दौरान उसके जानकर दो लोगों ने बताया कि बच्चे को प्रदीप और रहीसू नाम युवक ले जा रहे थे। उन्होंने प्रदीप को पकड़कर पूछताछ की तो वह कई घंटे तक घुमाता रहा। उन्होंने प्रदीप की पिटाई को तो उसने पूरा सच उगल दिया। आरोपी प्रदीप ने बताया कि वह और रहीसू उनके बेटे को जंगल में नलकूप पर ले गए थे जहां पर कुकर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को हौज में फेंक दिया।

ऐसा भेद खुलने के डर से किया है। वह रात लगभग दो बजे आरोपी प्रदीप को लेकर जंगल में नलकूप पर लेकर गए। जहां बच्चे का शव हौज में पड़ा था। शव को लेकर अस्पताल में पहुंचे और आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले गए। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि कुकर्म के बाद छह साल के बच्चे की हत्या के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक का नाम प्रदीप पुत्र श्रवण और दूसरे का नाम रहीसू है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मासूम की हत्या के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है। मासूम के परिजनों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

Exit mobile version