Site icon Buziness Bytes Hindi

PM Modi को जान से मारने की धमकी देने वाले ट्वीट का यूपी कनेक्शन


PM Modi को जान से मारने की धमकी देने वाले ट्वीट का यूपी कनेक्शन

लखनऊ। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) को जान से मारने की धमकी एक मेल मिलने के बाद देश की खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश में जुट गई थी कि आखिर ये मेल भेजा कहा से गया है। इसी के साथ एजेंसिंया इस बात की भी जांच कर रही हैं कि कहीं ये किसी आतंकी संगठन या फिर देश विरोधी संगठनों की साजिश तो नहीं है। खुफिया और जांच एजेंसियों ने यह पता लगा लिया है कि यह मेल यूपी के कानपुर जिले के किदवाई नगर से भेजा गया है। यह जानकारी होने के बाद खुफिया एजेंसियों ने कानपुर में डेरा डाल दिया है। हालांकि इस संबंध में अभी पूरी से कोई अधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। खुफिया एजेंसियों ने मेल का आईपी एड्रेस भी पता कर लिया है। इसके साथ ही जिस कम्प्यूटर से मेल भेजा गया उसको भी एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। लेकिन अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Read also: बंगाल के सांसदों से मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- राज्य में केंद्रीय हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं भाजपा सांसद

बता दे कि प्रधानमंत्री मोदी को धमकी दिए जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी 2021 में नवंबर के महीने में प्रदेश के एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) व सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। दीपक शर्मा नामक व्यक्ति के टि्वटर हैंडल से यह ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को उड़ाने की धमकी दी गई थी।

Exit mobile version