Congress Leader Dolly Sharma: कांग्रेस नेत्री को पाकिस्तान से ट्वीटर पर मिली एके 47 से उड़ाने की धमकी

उत्तर प्रदेशCongress Leader Dolly Sharma: कांग्रेस नेत्री को पाकिस्तान से ट्वीटर पर मिली...

Date:

गाज़ियाबाद। कांग्रेस नेत्री व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा को पाकिस्तान  से ट्वीटर पर एके—47 से उड़ाने की धमकी मिली है। कांग्रेस नेत्री को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से वो दहशत में है। बताया जाता है कि रात दस बजे राव कासिफ तहसीन नाम आईडी से उन्हें एके-47 से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने आईडी पर पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की फोटो लगाई है। कांग्रेस नेत्री डॉली ने एसएसपी, डीएम और साइबर सेल के अलावा लिंक रोड थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read also: Big Breaking News: अमेरिका का आरोप , चीन भीतर खाने कर रहा रूस की मदद

कांग्रेस नेत्री डॉली शर्मा ने बताया कि उनके पिता पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज के घर पर दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता गिरीश के सरोवा उनसे मिलने के लिए आए थे। उस मुलाकात की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। इसी तस्वीर पर राव तहसीन काशिफ आईडी से युवक ने उनसे पहले तो अभद्रता का इस्तेमाल किया। इसके बाद उन्हें एके-47 से मारने की धमकी दी। हालांकि धमकी किस वजह से दी गई है अभी इस बारे में स्पष्ट नहीं है। कांग्रेस नेत्री ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तान या विशेष धर्म के प्रति टिप्पणी नहीं की। बावजूद इसके धमकी मिलने की वजह वो तलाश रही है। डॉली शर्मा ने मामले की सूचना कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी है। पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि साइबर सेल की टीम राव कासिफ तहसीन आईडी को हर एंगल से जांच रही है। सुरक्षा की दृष्टि से नजर रखी जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related