Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News : तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे उप्र के CM Yogi , सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून। पड़ोसी राज्य उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज देहरादून के जौलीग्रांट हवाईअडडे पर पहुंचे। जहां पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में रहेंगे। इस दौरान वे अपने गांव भी जाएंगे। जहां पर अपनी मां से कई साल बाद मुलाकात करेंगे।

Also Read : Inside Story – ईद की बधाई या शिवपाल की इमोशनल ब्लैकमेलिंग

उप्र में लगातार दो बार मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है जबकि योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं। आज मंगलवार को उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौलीग्रांट हवाई अडडे पर पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद थे। हवाई अडडे से वे हेलीकाप्टर द्वारा पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर बिथ्याणी के लिए रवाना हो गए। सीएम योगी ने यहां पर गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद वे इसके बाद वह अपने पैतृक गांव पंचूर के लिए रवाना हो गए। 

Also Read : Lucknow News : खामियां दिखाने पर पत्रकारों की एंट्री पर लगा दिया प्रतिबंध, मंत्री ने फटकारा तो बोले…

योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड आने पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा है कि एक संन्यासी का कई साल बाद अपनी माता से मिलन होगा। यह बहुत ही भावुक करने वाला क्षण होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई वर्ष के अंतराल के बाद अपनी मां और रिश्तेदारों और परिजनों से मिलने अपने गांव आ पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  उपस्थित रहेंगे। हालांकि बताया जा रहा है कि सीएम योगी बुधवार चार मई को अपने पैतृक गांव पंचूर जाएंगे।

Exit mobile version