Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Chunav Seventh phase: सातवें चरण के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत,प्रचार की कमान पीएम मोदी और योगी के हाथ


UP Chunav Seventh phase: सातवें चरण के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत,प्रचार की कमान पीएम मोदी और योगी के हाथ

जौनपुर। प्रदेश में छह चरणों का विधानसभा चुनाव समाप्त हो चुका है। अब सातवें और अंतिम चरण के लिए भाजपा सहित सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पहले चरण पश्चिमी उप्र से चला चुनाव अब अपने अंतिम सातवें द्वार तक पहुंच गया है। जहां पर अंतिम दौर के लिए सभी के स्टार प्रचारक रैली के माध्यम से चुनाव में माहौल बना रहे हैं। इस कड़ी में भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। पीएम मोदी ने टीडी कालेज में जनसभा को संबोधित करते हुए मतदान से अपील की और भाजपा तथा अन्य पार्टियों के काम के तरीके के बारे में भी बताया।

Read also: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि भाजपा की नीति,नियत और निष्ठा दूसरे दलों की अपेक्षा काफी साफ है। भाजपा नीति,नियम और निष्ठा के अनुसार काम करने वाली पार्टी है। प्रदेश में पिछले पांच साल में अपने कार्यकाल के दौरान भाजपा सबके साथ लेकर चली है। पार्टी की नियत सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और प्रयास है। उन्होंने कहा कि भाजपा बिना किसी भी भेदभाव के योजनाओं को सभी वर्गो तक पहुंचाने का काम करती है। यहीं भाजपा और सरकी सरकार की निष्ठा है।

Read also: मोदी बोले, परिवारवादियों ने पूरी कोशिश की थी कि यूपी जात-पात में बंटे, लोगों ने नकारा

उन्होंने कहा कि माफियावादियों की नीयत क्या है, ये जौनपुर के मतदाता बेहतर जानते हैं। उन्होंने कहा कि एक गांव में जिन लोगों पर दलित परिवारोंं के घर जलाने का आरोप लगे। उन्हें ये माफियावादी लोग अना आशीर्वाद देते हैं। दलित, गरीब, पिछड़े और बहनों को ऐसे माफियावादियों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनकी सरकार चलाने का तरीका भी माफियावादी रहा है। इन्होंने प्रदेश को लूटा, गरीबों के सपनों को कुचला है। बता दें सातवें चरण के चुनाव (seventh phase elections) में भी भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में काफी बदलाव है। यहां पर वे माफियाबादी और भ्रष्ट्राचार पर ही अपने भाषण को अधिक फोकस कर रहे हैं।

Exit mobile version