आगरा। UP Chunav PM Modi – आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा—मथुरा जिलों सहित 21 विधानसभा के मतदाताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कियका। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका दिल दिल्ली है तो यूपी उनकी धड़कन है। मथुरा के ब्रज की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां तो कण—कण में कृष्ण और राधा बसे हुए हैं। इस समय पहले चरण के मतदान के जनसंपर्क का आखिरी दौर चल रहा है। अब मात्र दो दिन ही जनसंकर्प के बचे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रैली के माध्यम से मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। इसके माध्यम से वे जनता का मिजाज भी टटोल रहे हैं। आज रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने 21 विधानसभा के मतदाताओं को वर्चुअल रैली कर संबोधित किया।
Read also: वर्ष 2021- देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 21 खास तस्वीरें
पीएम मोदी ने पिछले दौरे को याद किया और कहा कि ब्रज से मिले प्यार को वो भुला नहीं सकते। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र का प्रयास है कि मथुरा को वैश्चिक स्तर पर पहचान मिले। उन्होंने कहा कि वे मथुरा को वैश्चिक पहचान दिलाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसी लिए ही योगी सरकार ने मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद केा बनाया। जिससे कि इसको अलग पहचान मिल सके। ब्रज की बात करने के बाद प्रधानमंत्री ने चुनावी मोड में आकर विपक्ष पर निशाना साधा।
Read also: लता मंगेशकर के निधन से शोक की लहर, राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा दुख
उन्होंने कहा कि जो लोग ब्रज और मथुरा को भूले बैठे थे अब उनको सपमें भी भगवान जजर आते हैं। पीएम मोदी ने कहा पहले की सरकार का उद्देश्य लूटना और अपना खजाना भरना होता था। विकास और तीर्थ स्थलों से उनका कोई मतलब नहीं होता था। ब्रज और मथुरा आते समय तीर्थ यात्रियों की गाडियों को लूट लिया जाता था। बेटियों की सुरक्षा के नाम पर मात्र खोखले दावे थे। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों के साथ कैसे अत्याचार होता था यह बुलंदशहर के लोगों से बेहतर और कौन जान सकता है। उन्होंने आगरा दंगों का जिक्र करते हुए पूर्व सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि आज बेटियां निर्भय होकर स्कूल आ जा सकती हैं। बदमाशें में आज दहशत का माहौल है। ये सब योगी सरकार में ही संभव हो पाया।

