Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Chunav 2022: क्या है भगवान राम की नगरी का सियासी समीकरण? किसे मिलेगा सियासी अशीर्वाद


UP Chunav 2022: क्या है भगवान राम की नगरी का सियासी समीकरण? किसे मिलेगा सियासी अशीर्वाद

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या और वहां बन रहे भगवार श्रीराम के मंदिर को लेकर यूपी में ही नहीं बल्कि पूरे देश में प्रचार-प्रसार कर रही है। इस लिहाज से अयोध्या चुनाव पर देशभर की निगाहें हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण में रविवार को अयोध्या की पांच विधानसभा सीटों पर भी मतदान किया जा रहा है। इनमें गोसाईगंज, रुदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर और अयोध्या विधानसभा सीटें शामिल हैं। यहां से कई बाहुबली प्रत्‍याशी मैदान में हैं तो कई बाहुबलियों ने अपनी पत्नियों को उतारा है।

अयोध्या विधानसभा सीट

विधानसभा चुनाव 2022 में प्रत्‍याशी

भाजपा- मौजूदा विधायक वेद प्रकाश गुप्‍ता

सपा- तेज नारायण पांडेय

बसपा- रवि मौर्या

कांग्रेस- रीता मौर्या

Read also: समाजवादी पार्टी के प्रचारक हैं आजमगढ़ के आतंकवादी के अब्बाजान – मुख्यमंत्री

अयोध्या विधानसभा (Ayodhya Assembly) को भाजपा का गढ़ माना जाता है। यहां के राजनीतिक इतिहास को देखें तो 31 सालों में इस सीट पर भाजपा को केवल दो बार हार का सामना करना पड़ा है। 2017 के चुनाव में बीजेपी के वेद प्रकाश गुप्‍ता ने सपा के तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे को मात दी थी। इससे पूर्व विधानसभा चुनाव 2012 में सपा के तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे ने भाजपा के लल्‍लू सिंह को हराया था। ऐसे में इस बार भी भाजपा और सपा के बीच मुकाबला है। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 3,79,633 मतदाता हैं।

गोसाईगंज विधानसभा सीट

विधानसभा चुनाव 2022 में प्रत्‍याशी

भाजपा- विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्‍बू की जगह आरती तिवारी

सपा- अभय सिंह

कांग्रेस- शारदा देवी जायसवाल

नए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई गोसाईगंज विधानसभा सीट पर 2012 के चुनाव में सपा के बाहुबली अभय सिंह और बसपा के खब्बू तिवारी को हराया। इसके बाद विधानसभा 2017 में खब्‍बू तिवारी ने भाजपा से चुनाव लड़ा और सपा के अभय सिंह को मात दी थी। वर्तमान में भाजपा विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू जेल में हैं तो पार्टी ने उनकी पत्नी आरती तिवारी चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में इस सीट से तीसरी बार दो बाहुबली परिवार मैदान में हैं। गोसाईगंज सीट पर भाजपा और सपा के बीच सीधी लड़ाई है। हालांकि, उनकी किस्‍मत का फैसला क्षेत्र के करीब 3,93,447 मतदाता ही करेंगे।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव पांचवें चरण में शाम 5 :00 बजे तक 53. 94 परसेंट हुआ मतदान

बीकापुर विधानसभा सीट

विधानसभा चुनाव 2022 में प्रत्‍याशी

भाजपा- विधायक शोभा सिंह चौहान की जगह डॉ. अमित सिंह चौहान

सपा- बसपा से आए फिरोज खान उर्फ गब्‍बर

बसपा- सुनील पाठक

वर्ष 2012 के चुनाव में बीकापुर सीट से सपा के मित्रसेन यादव ने बसपा के फिरोज खान को मात दी थी। वहीं, विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा की शोभा सिंह चौहान ने सपा के आनंद सेन को हराया था। इस बार भाजपा ने मौजूदा विधायक के बेटे डॉ. अमित को उतारा तो वहीं, सपा ने फिरोज खान पर दांव खेला है। जबकि बसपा ने सुनील पाठक को टिकट दिया है, जिससे बीकापुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र (Bikapur Assembly Constituency) में करीब 3,78,850 मतदाता हैं।

रूदौली विधानसभा सीट

विधानसभा चुनाव 2022 में प्रत्‍याशी

भाजपा- मौजूदा विधायक रामचंद्र यादव

सपा- आनंदसेन

बसपा- सपा से आए अब्‍बास अली उर्फ रूश्‍दी मियां

रूदौली विधानसभा सीट (Rudauli assembly seat) पर ज्‍यादातर भाजपा और सपा का कब्‍जा रहा है। वर्ष 2012 और 2017 के चुनाव में भाजपा के रामचंद्र यादव ने सपा के अब्‍बास अली जैदी उर्फ रूश्‍दी मियां को हराकर ये सीट कब्‍जाई। रामचंद्र यादव को भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाने के लिए प्रत्याशी बनाया है तो वहीं, बसपा ने सपा के बागी अब्बास अली उर्फ रूश्दी मियां को टिकट दिया है। जबकि, सपा ने आनंदसेन को उम्‍मीदवार बनाकर सियासी लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। यादव और मुस्लिम मतदाताओं का गढ़ मानी जाने वाली रुदौली सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है, जिसका फैसला क्षेत्र के करीब 3,36,546 मतदाता करेंगे।

मिल्कीपुर विधानसभा सीट

विधानसभा चुनाव 2022 के प्रत्‍याशी

भाजपा- मौजूदा विधायक गोरखनाथ बाबा

सपा- पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद

बसपा- मीरा देवी

कांग्रेस- बृजेश रावत

वर्ष 2012 के चुनाव में मिल्‍कीपुर विधानसभा सीट (Milkipur assembly seat) पर सपा के अवधेश प्रसाद ने बसपा के पवन कुमार को मात दी थी। वहीं, विधानसभा चुनाव 2017 में आई मोदी लहर में भाजपा के गोरखनाथ बाबा ने सपा अवधेश प्रसाद को हराकर सीट कब्‍जाई थी। भाजपा ने जहां दूसरी बार गोरखनाथ बाबा पर भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं, सपा ने पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद को टिकट दिया है। ऐसे में इस सीट पर भी भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्‍कर है। दलित बाहुल्‍य मिल्‍कीपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 3,56,829 मतदाता हैं।

Exit mobile version