Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Chunav 2022: वाराणसी में 1248 मतदान केंद्रों पर हो रही वोटिंग,सातवें चरण में भी ईवीएम देती धोखा


UP Chunav 2022: वाराणसी में 1248 मतदान केंद्रों पर हो रही वोटिंग,सातवें चरण में भी ईवीएम देती धोखा

लखनऊ। उप्र विधानसभा चुनाव 2022 (UP assembly election 2022) के सातवें और अंतिम चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हो गया। मतदान के शुरूआत से ही अधिकांश मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब की शिकायतें आई। जिससे मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी—लंबी लाइनें लग गईं। हालांकि सुबह के समय वोटरों में उत्साह कम दिखाई दिया। लेकिन आठ बजे तक के बाद मतदाताओं ने तेजी दिखाई और अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हुई हैं।

Read also: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद कोई सात साल बढ़ा तो किसी की उम्र बढ़ी तीन साल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी आज मतदान हो रहा है। वाराणसी के 1248 मतदान केंद्रों में आज वोट डाले जा रहे हैं। आज उप्र विधानसभा चुनाव 2022 का अंतिम चरण है। इसके बाद आगामी 10 मार्च को मतगणना होगी। जिसमें दलों के भविष्य का फैसला होगा। सातवें चरण के इस मतदान में प्रत्याशियों ने अपने पोलिंग एजेंट नियुक्त किए हैं। रविवार की शाम को ही सभी 9 जिलों की 54 विधानसभा के मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई थी।

Read also: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों से की मुलाकात

मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रत्याशियों के लिए तीन से अधिक वाहनों की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं एक वाहन में पांच से अधिक लोगों के बैठने पर भी प्रतिबंध है। प्रत्याशियों के लिए आवंटित वाहन किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उपयोग नहीं किया जा सकेगा। सुबह से ही जिला निर्वाचन अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ सभी विधानसभाओं का दौरा कर मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

Exit mobile version