Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Chunav 2022: सपा ने मतगणना एजेंटों को किया सतर्क,निर्वाचन आयोग को रामगोपाल ने भेजा पत्र


UP Chunav 2022: सपा ने मतगणना एजेंटों को किया सतर्क,निर्वाचन आयोग को रामगोपाल ने भेजा पत्र

मेरठ। मतगणना की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। सपा को उम्मीद है कि सत्ताधारी दल भाजपा मतगणना के दौरान कुछ धांधली कर सकता है। इसके लिए सपा ने अभी से तैयारी कर ली है। सपा को उम्मीद है कि इस बार मतगणना के बाद जो चुनाव परिणाम (Election Results) आएंगे उसमें सपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और सरकार भाजपा की बनेगी। इसी को लेकर सपा की तैयारियां तेज हैं। आगामी 10 मार्च को मतगणना होगा। सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मतगणना के दौरान धांधली की आशंका व्यक्त की है। जिसकों निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया है।

Read also: Vidhan Sabha Chunav Live Updates: भाजपा में बदलाव की दिशा तय करेंगे चुनाव परिणाम,तीन संभावित स्थिति पर बनाई जा रही रणनीति

वहीं रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने सभी जिलों में जिलाध्यक्षों को पत्र भेजकर मतगणना एजेंटों को भी सतर्कता के साथ तैनात करने को कहा है। मतगणना 10 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पोस्टल वोटों की गिनती को लेकर सपा को धांधली की उम्मीद है। जिसमें एक हजार पोस्टल वोट होने पर 2 टेबल तथा 1500 वोटों पर 3 टेबल लगाने की व्यवस्था की गई है। यदि 8:30 बजे तक पोस्टल वोटों की गिनती नहीं हो पाई तो पोस्टल बैलट की गणना 20वे चक्र की मतगणना समाप्त होने के बाद होगी। पोस्टल बैलट एक बॉक्स में रखे जाएंगे।

Read also: अखिलेश यादव आज के औरंगजेब : शिवराज

रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने मतगणना एजेंटों को आगाह किया है कि जहां पर पोस्टल वोट रखे गए हैं। उसके आसपास बाबू,चपरासी या कोई कर्मचारी भटकने ना पाए। इसी के साथ ही पोस्टल बैलट बॉक्स निर्वाचन अधिकारी के सामने रखे जाएं। उन्होंने कहा है कि सपा का एक एजेंट हर समय पोस्टल बैलट पर अपनी नजर रखेंगा। उन्होंने आशंका जताई है कि कोई व्यक्ति मौका पाते ही साइकिल वाले मत पत्रों पर दूसरा निशाना लगा सकता है। अपने भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि री काउंटिंग की स्थित में सपा प्रत्याशी के मत रद्द हो सकते हैं।

Exit mobile version