UP Chunav 2022 LIVE Charan 6: छठें चरण का मतदान जारी,सीएम योगी सहित 7 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

विधानसभा चुनावUP Chunav 2022 LIVE Charan 6: छठें चरण का मतदान जारी,सीएम योगी...

Date:


UP Chunav 2022 LIVE Charan 6: छठें चरण का मतदान जारी,सीएम योगी सहित 7 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

लखनऊ। प्रदेश की 18वीं विधानसभा के लिए हो रहे विधानसभा चुनाव के छठवें चरण (Sixth phase of assembly elections) में आज वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7 बजे मतदान प्रारंभ हो गया है। सुबह 9 बजे तक 9:98 प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे। यानी मतदान का प्रतिशत काफी धीमा है। सुबह के समय कई बूथों पर शुरू के चरणों की तरह ही ईवीएम की शिकायतें सामने आई। जिसमें कई जगह तो मॉकपोल करने के बाद भी मशीन नहीं चल सकी। जिससे मतदान काफी देर बार शुरू हो सका। इस छठें चरण में यूपी की दस जिलों के 57 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है।

Read also: PM Modi: विधानसभा चुनाव में जातिवाद, संप्रदायवाद से अब परिवारवाद पर प्रधानमंत्री का चुनावी भाषण

इस छठें चरण के चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सहित उनके करीब 7 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष राम गोंविद चौधरी और असपा बसपा विधायक दल के नेता उमाशंकर की प्रतिष्ठा भी दांव पर हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी इस चरण में ही चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण में करीब 2:15 करोड मतदाता 676 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related