Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी उपचुनाव नतीजे: भाजपा का 6 सीटों पर क़ब्ज़ा, सपा को एक सीट


यूपी उपचुनाव नतीजे: भाजपा का 6 सीटों पर क़ब्ज़ा, सपा को एक सीट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हुए उप चुनाव में योगी आदित्यनाथ का जादू चल गया है. भाजपा ने सात सीटों में से छह सीट पर कब्ज़ा कर लिया है. वहीं समाजवादी पार्टी को एक सीट पर जीत मिली है. उपचुनावों में मिली जीत से गदगद मुख्यमंत्री योगी ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि, “मोदी है तो मुमकिन है.”

योगी ने कहा–‘मोदी है तो मुमकिन है’
पत्रकारों से बात करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, “बीजेपी ने आज पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा जी के नेतृत्व में पूरे देश के अंदर जो प्रदर्शन किया है मैं इसके लिए पीएम, राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूरी टीम का अभिनंदन करता हूं.” उन्होंने कहा, “बिहार के अंदर सभी कयासों को पूरी तरीके से दूर करते हुए आज के परिणाम ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’ .”

आगामी चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन करने की बात
योगी ने आगे कहा, “BJP ने 2017 राज्य विधानसभा उपचुनावों में अपने परिणाम को एक बार फिर से दोहराया है और 2019 लोकसभा चुनावों में तमाम चुनौतियों के बावजूद BJP ने अच्छा प्रदर्शन किया था. इस उपचुनाव से भाजपा ने ये संकेत दिए है कि आगामी चुनावों में भी वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

Exit mobile version