Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Breaking News: दो साल में तैयार हो जाएगा लखनऊ-हरदोई फोरलेन, अप्रैल से शुरू होगा काम


UP Breaking News: दो साल में तैयार हो जाएगा लखनऊ-हरदोई फोरलेन, अप्रैल से शुरू होगा काम

लखनऊ। लखनऊ और हरदोई के बीच की दूरी को तय करने का समय अब आधा हो जाएगा, क्योंकि दो साल में 109 किलोमीटर का फोरलेन बनकर तैयार हो जाएगा। इसको लेकर सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं। एनएचआई अप्रैल महीने से इस काम को शुरू भी कर देगा। फिलहाल यह राजमार्ग अभी टू-लेन ही है। ऐसे में फोरलेन होने से आवागमन और सुलभ व आरामदेह हो जाएगा। एनएच 731 पलिया-शाहजहांपुर-हरदोई लखनऊ मार्ग के भूमि अधिग्रहण का काम 08 जनवरी 2020 को ही पूरा कर लिया गया था।

Read also: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

विशेष भूमि अध्याप्ति (एसएलओ) ने बताया कि 66 गांवों में 33 अवार्ड (अभिनिर्णय) किये जा चुके हैं। इसके लिए एनएचआई की ओर से 20 करोड़ रूपये भी जारी कर दिये गये हैं। जो 15 गांवों को को दिये जाने हैं। उन्होंने बताया कि पैकेज तीन के अंतर्गत रामपुर आसू, कटियामऊ, सुनी मतुआ, प्यौरी, लोनहारा, कछौना, भेयनामऊ, राव बहादुर, टिलौया खुर्द, मदारा, खजूरमई गांव को 841 लाख 45 हजार 586 रूपये की धनराशि जारी की चुकी है। इसके अलावा पैकेज दो ब के तहत नवरोजपुर बाहर, दौलतपुर, गंगदासपुर, बरौनिया को 11 करोड़ 77 लाख 74 हजार 642 रूपये की राशि जारी की गई है। वहीं पैकेज तीन के अंतर्गत निविदा की प्रक्रिया में 80 फीसदी भूमि की जरूरत थी। जिसको पूरा अधिग्रहित कर लिया गया है। इसका काम अप्रैल महीने से शुरू कर दिया जाएगा। वहीं पैकेज 2 ब के तहत तहसील शाहाबाद का सर्वे का कार्य पूरा कर 08 गांवों का भी अधिग्रहण पूरा किया जा चुका है। साथ ही शेष बचे गांवों का भी अधिग्रहण अप्रैल महीने में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सदर तहसील के 32 गांवों को प्राथमिकता के आधार पर भूमि अवार्ड का काम जारी है। इसमें भी 10 गांवों का अधिनिर्णय किया जा चुका है। साथ ही शेष गांवों का अधिनिर्णय तहसील से आख्या मिलने के बाद शेष गांवों को अवार्ड जल्द से जल्द कर लिया जाएगा।

Read also: भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

मानकों से लैस राजमार्ग से सुविधाजनक होगी यात्रा

वहीं परियोजना निदेशक अमित रंजन ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार तेजी से यह काम चल रहा है। इस राजमार्ग को 2024 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद लोगों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों से युक्त फोरलेन राजमार्ग की सुविधा मिलेगी। इससे आवागमन सुविधाजनक तो होगा ही, साथ ही दूरी तक पहुंचने में अब और आसानी हो जाएगी। इस फोरलेन के निर्माण से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। इसको लेकर औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं। मानकों को पूरा करते हुए इसका निर्माण शुरू किया जाएगा।

Exit mobile version