– मार्किंग सिस्टम से असंतुष्ट स्टूडेंट्स कर सकते हैं आवेदन
– यूपी बोर्ड देगा स्टूडेटन्स को वैकल्पिक परीक्षा देने का अवसर
कोरोना काल के चलते स्थगित हुई परीक्षाओं में इस बार मार्किंग सिस्टम पूरी तरह से बदल गया है। स्टूडेंट्स को इस बार काफी सुविधाये नहीं मिल सकेंगी।लिखित परीक्षा न होने की वजह से रिजल्ट्स आने के बाद स्टूडेंट्स को स्क्रूटनी का विकल्प भी नहीं मिल सकेगा. ऐसे में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने स्टूडेंट्स के लिए वैकल्पिक परीक्षा का विकल्प दिया है।
असंतुष्टि तो देनी होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड के रिजल्ट्स घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स मार्कस से अगर असंतुष्ट होते हैं तो बोर्ड उन्हें नम्बर सुधारने का एक और मौका देगा। इसके तहत स्टूडेटन्स को सब्जेक्ट वाइज अलग से परीक्षाएं देनी होंगी. इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को रिजल्ट्स डिक्लेयर होने के बाद ही आवेदन करना होगा. स्टूडेंट्स वैकल्पिक परीक्षाओं के लिए अपने अपने स्कूल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. इस बार बोर्ड की ओर से मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं करेगा. जिसका असर स्कॉलरशिप पर पड़ेगा।
आज जारी होंगे CBSE 12वीं के नतीजे, 2:00 बजे से यहाँ देखे रिजल्ट
बदला मार्किंग फार्मूला
कोरोना काल में एग्जाम्स न होने की वजह से बोर्ड से स्टूडेंट्स को सिर्फ़ मार्क्स देकर प्रोमोट करने की योजना बनाई है।इसके तहत स्टूडेंट्स की पिछली परफॉरमेंस ही उनके बोर्ड के फाइनल मार्क्स तय करेगी।12वीं के फाइनल बोर्ड मार्क्स के लिए 10वीं, 11वीं और 12वीं के इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर ही स्टूडेंट्स को मार्क्स मिलेंगे। जबकि 10वीं के लिए नौंवी के फाइनल रिजल्ट्स के बेस पर मार्किंग की जा रही है।
एमबीओएसई ने 12वीं के रिजल्ट डेट का किया ऐलान, जाने कैसे कर सकते हैं चेक
——–
ऐसे चेक करें रिजल्ट
– आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
– अब होमपेज को स्क्रॉल कर – – नोटिफिकेशन सेक्शन पर जाएं.
– रोल नंबर डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
– अब नये पेज पर मांगी गई जानकारियां भरकर सब्मिट करें.
– रोल नंबर स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे सेव कर लें.

