Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Board: प्रैक्टिकल में छूटे छात्रों को बोर्ड ने दिया एक और मौका, इस तारीख तक है मौका

UPMSP ने आज बड़ी घोषणा करते हुये छात्र हित के लिये एक और बड़ा कदम उठाया है, बता दें कि यूपी बोर्ड की 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने के लिये छात्रों को एक और मौका दे दिया गया है। वहीं यूपी बोर्ड का रिजल्ट भी बोर्ड को जारी करना है, जिसके लिये उन्होंने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं में भाग लेने की तिथि अभी तक 17 मई से 20 मई तक थी, जिसे अब 25 मई कर दिया गया है।

बता दें कि इसके लिये छात्रों को जल्द से अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करना होगा, वहीं छात्र अगर इस बार भी इससे चूक जाते हैं, तो आगे उन्हें प्रतिभाग करने का कोई मौका नहीं दिया जायेगा। वहीं अगर छात्रों को इसके बारें में विस्तृत जानकारी चाहिये तो वह upmsp की साइट पर जाकर ले सकते हैं। वहीं वर्ष 2021 सत्र के रिजल्ट आने की संभावना जल्द है, क्योंकि छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है।

इसके साथ ही आगामी महीने जून के पहले सप्ताह ही इसे जारी किया जा सकता है, लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

Exit mobile version