Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी बोर्ड रिजल्ट : आज होगा यूपी बोर्ड वालों की किस्मत का फैसला


यूपी बोर्ड रिजल्ट : आज होगा यूपी बोर्ड वालों की किस्मत का फैसला

आखिरकार वो दिन आ गया जब UP Board वालों के भविष्य का फैसला होगा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2021 का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। परिणाम Result परिषद की वेबसाइट पर आज 3:30 पर जारी किया जाएगा। पर अभी मेरिट नही जारी की जाएगी। इस बार हाईस्कूल में 29.94 लाख व इंटर में 26.10 लाख से अधिक विद्यार्थी हैं।

नेशनल टॉपर बनने की ख्वाहिश ने अदिति को दिलाये 99.8 प्रतिशत मार्क्स

उत्तर प्रदेश बोर्ड का परिणाम छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर देख सकते हैं।

स्क्रूटनी नहीं, देने होंगे एग्जाम

कोरोना महामारी की वजह से यूपी बोर्ड के नतीजे इस बार बिना परीक्षा के जारी किए जाएंगे। 10th के students को कक्षा 9वीं के 50 percent और कक्षा 10वीं की Pre-Board के 50 फीसदी अंक देकर Result जारी किया जाएगा। जबकी, 12th का Result कक्षा 10वीं के 50 फीसदी, कक्षा 11वीं के 40 व कक्षा-12वीं के Pre-Board के 10 फीसदी अंक देकर जारी किए जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला सहित अन्य अधिकारी दिल्ली की एक फर्म से Result बनवाकर लौट आए हैं। परिणाम आज यानी शनिवार को प्रयागराज से परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। जिससे पता चल जाएगा किस पर शनि भारी हुआ है और किसका मंगल हुआ है।

Exit mobile version