Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं अब 8 मई से


यूपी बोर्ड की परीक्षाएं अब 8 मई से

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की नई तारीख का ऐलान हो गया है. नए शेड्यूल के अनुसार यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 8 मई से शुरू होंगी. जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले ये परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होनी थी.

यूपी बोर्ड हाईस्कूल यानी 10वीं की परीक्षा 8 मई से शुरू होकर 25 मई तक चलेंगी जबकि इंटरमीडिएट यानी 12वीं की परीक्षाएं 28 मई को समाप्त होंगी. बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 2994312 स्टूडेंट्स शामिल होंगे जबकि इंटर यानी 12वीं की परीक्षा में 2609501 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

गौरतलब है कि यूपी पंचायत चुनाव के कारण परीक्षाओं को मई में आयोजित कराया जा रहा है.

Exit mobile version