Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड इंटर की अंग्रेजी परीक्षा का पेपर आउट, 24 जिलों में रदद हुई बोर्ड परीक्षा


UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड इंटर की अंग्रेजी परीक्षा का पेपर आउट, 24 जिलों में रदद हुई बोर्ड परीक्षा

लखनऊ। काफी चाकचौबंद सुरक्षा और परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बाद भी उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड का प्रश्नपत्र आउट हो गया। इससे पूरे उप्र में हड़कंप मच गया। आज बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा का पेपर था। प्रश्नपत्र आउट होने के बाद अंग्रेजी की परीक्षा स्थगित कर दी गई। इंटर अंग्रेजी की परीक्षा प्रदेश के 24 जिलों में रदद की गई है।

Read also: कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा : हिजाब पहने निरीक्षक निलंबित

परीक्षा रदद करने के आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं सभापति विनय कुमार पांडे ने दिए हैं। जिन जिलों में इंटर अंग्रेजी की परीक्षा रदद हुई है। उनमें 1- आगरा 2. मैनपुरी 3.मथुरा 4.अलीगढ़ 5.गाजियाबाद 6. बागपत 7 बदायूं 8 शाहजहांपुर 9उन्नाव 10.सीतापुर 11.ललितपुर 12.महोबा 13.जालौन 14 चित्रकूट 15.अम्बेडकरनगर 16.प्रतापगढ़ 17.गोंडा 18.गोरखपुरी 19.आजमगढ़ 20. बलिया 21.वाराणसी 22.कानपुर देहात 23.एटा 24.शामली आदि शामिल हैं।

Exit mobile version