मेरठ। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद आज 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रही है। रिजल्ट की घोषणा आज यानी 18 जून को दिन में की जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर क्लिक कर अपना स्कोर कार्ड देख सकेंगे। बता दें कि आज यूपी बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम दोपहर दो बजे और 12वीं का परीक्षा परिणाम शाम चार बजे जारी होगा। जिसके बाद परीक्षार्थियों का स्कोर कार्ड यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
बता दें कि बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए इस बार 2022 में 51,92,689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिनमें से 2022 की यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 47,75,749 रही थी।
Read also: NEET PG 2021: नीट पीजी की खाली सीटों पर सुप्रीम कोर्ट की एमसीसी को फटकार
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए 25,25,007 ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 22,50,742 रही थी। यूपी बोर्ड की परीक्षा को विश्च की सबसे बड़े बोर्ड की परीक्षा में शुमार किया जाता है। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षा देने वाले छात्रों की कॉपियों को चेक करना काफी मुश्किल कार्य था। लेकिन इस कार्य को यूपी बोर्ड शिक्षकों ने बड़ी तत्परता के साथ निभाया है। यूपी बोर्ड के शिक्षकों ने मात्र 16 के अंदर 2 करोड़ 25 लाख कॉपियों को जांच दिया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं गत 24 मार्च से शुरू हुई थी और ये 13 अप्रैल तक चली थी। जिसके बाद कापी जांचने का काम 20 अप्रैल से शुरू हुआ और यह 8 मई 2022 तक चला था। अब उसके एक महीने बाद छात्रों का परीक्षा परिणाम आ रहा है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज कर नतीजे देख सकते हैं।

