बीते कई सप्ताह से चल रही कवायद के बाद यूपी बीजेपी की नई टीम का एलान हो गया. इसी क्रम में पदाधिकारियों की सूची जारी की गयी जिसमें भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र पंकज सिंह समेत यूपी बीजेपी के कई युवा चेहरों को इसबार संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. उत्तर प्रदेश बीजेपी की नई टीम का गठन आने वाले निकाय चुनावों और लोकसभा चुनावों के लिहाज से एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है.
जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश
नयी टीम में शामिल लोगों के नाम देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि जातिगत समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की गयी है. सूची में पिछड़े वर्ग को कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं. वैसे भी कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद भाजपा इस मुद्दे को पिछडो के अपमान से जोड़ने में लगी हुई है, और पिछड़ों के लेकर ही चुनावी राजनीति को चमकाने की कोशिश हो रही है. यही वजह है कि इस सूची में OBC समुदाय के चेहरों को अहम् चेहरा बनाने की कवायद की गयी है.
यूपी भाजपा की नयी टीम
यूपी भाजपा की नई टीम में 18 उपाध्यक्ष और 7 महामंत्री बनाए गये हैं, 18 प्रदेश उपाध्यक्ष बने हैं जिसमें राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह भी शामिल है. 16 प्रदेश मंत्री और 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं। सूची के अनुसार विजय बहादुर पाठक, कान्ताकर्दम,संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सुरेंद्र नागर,सत्यपाल सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, बृजबहादुर उपाध्यक्ष बनाए गए. गोविंद नारायण शुक्ला,अमरपाल मौर्य, अनूप गुप्ता,प्रियंका सिंह रावत, संजय राय,सुभाष यदुवंश, राम प्रताप सिंह चौहान प्रदेश महामंत्री बनाए गए. 16 प्रदेश मंत्रियों में शंकर गिरी,डॉ चंद्रमोहन सिंह, मीना चौबे, अंजुला सिंह माहौर, विजय शिवहरे,शंकर लोधी, शकुंतला चौहान, अनामिका चौधरी,पूनम बजाज, अर्चना मिश्रा, अमित बाल्मीकि,बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सुरेश पासी,अभिजात मिश्रा
डीपी भारती के नाम शामिल हैं. वहीँ मनीष कपूर प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं.
