Site icon Buziness Bytes Hindi

अवैध धर्मान्तरण प्रकरण में यूपी एटीएस ने गुजरात से की एक और गिरफ़्तारी


अवैध धर्मान्तरण प्रकरण में यूपी एटीएस ने गुजरात से की एक और गिरफ़्तारी

लखनऊ: उ.प्र. एटीएस ने विगत 20 जून को अवैध धर्मान्तरण कराने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था l इस प्रकरण की जांच के क्रम में यूपी एटीएस ने तीन अन्य व्यक्तियों को 28 जून को गिरफ्तार किया था l इस बारे में उमर गौतम, IDC (इस्मालिक दावा सेण्टर) संस्था व अन्य के नाम लखनऊ में मुकदमा पंजीकृत किया गया था l

उपरोक्त अभियोग की विवेचना से प्रकाश में आए अभियुक्त सलाहुद्दीन जैनुद्दीन शेख पुत्र जैनुद्दीन निजामुद्दीन के अहमदाबाद, गुजरात में होने की सूचना यूपी एटीएस को प्राप्त हुई जिसपर यूपी एटीएस की टीम ने अहमदाबाद एटीएस के सहयोग से आज अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया l गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारा है कि वह उमर गौतम को जानता है व इसने धर्मान्तरण के कार्य हेतु ही उमर गौतम को हवाला से पैसे भेजे हैं l

गिरफ्तार अभियुक्त सलाहुद्दीन को सम्बंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा हैं जहाँ से अग्रिम विधिक कार्यवाही, विवेचक के द्वारा की जाएगी l

Exit mobile version