Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी एटीएस ने बिजनौर से पिता-पुत्र को हिरासत में लिया


यूपी एटीएस ने बिजनौर से पिता-पुत्र को हिरासत में लिया

बिजनौर। यूपी एटीएस ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में छापामारी करते हुए कोतवाली देहात क्षेत्र से एक पिता-पुत्र को आतंकी गतिविधियों में संलिप्तत होने की संभावना पर गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एटीएस तथा सैन्य सुरक्षा जांच एजेंसी गिरफ्तार किये पिता-पुत्र से पूछताछ कर रही है।

Read also: अवैध धर्मान्तरण प्रकरण में यूपी एटीएस ने गुजरात से की एक और गिरफ़्तारी

आज उत्तर प्रदेश एटीएस और आर्मी इंटेलिजेंस की संयुक्तो टीम ने बिजनौर कोतवाली देहात के गांव डेहरी में छापा मारकर गांव निवासी परवेज और उसके पिता सलमानी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परवेज का भाई जावेद जम्मू-कश्मीर में एक नाई की दुकान पर काम करता है। वहां उसे अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया बताया जाता है। जावेद पर श्रीनगर में आतंकवादियों को हथियारों की सप्लाई करने का आरोप है।

Read also: जम्मू-कश्मीर के रामबन से यूपी एटीएस ने युवक को अरेस्ट किया

बताया गया कि जावेद के पिता सलमानी ने मुजफ्फरनगर से हथियार लेकर कश्मीर में सप्लाई करने की बात कबूल की है। एटीएस के छापेमारी के दौरान जावेद के कमरे से एक पिस्टल भी बरामद होने की बात सामने आई है। हालांकि इन बातों की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है मगर सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार पिता-पुत्र से एटीएस को महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं जिसके आधार पर आने वाले दिनों में वेस्ट यूपी में बड़ी कार्रवाईयां की जा सकती हैं।

Exit mobile version