Site icon Buziness Bytes Hindi

UP ATS And Nia Raid: लखनऊ समेत पूर्वांचल और पश्चिमी में एटीएस व एनआईए की छापेमारी, दो संदिग्ध हिरासत में

लखनऊ। एनआईए ने फंडिंग को लेकर देश व्यापी छापेमारी अभियान चलाया है। इसमें यूपी एटीएस भी शामिल है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके से संदिग्ध आतंकी को हिरासत में लिया है। संदिग्ध के पास से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वायड एटीएस को खूफिया सूचना मिली थी। जिसके बाद एटीएस ने लवकुश नगर इलाके में सर्च अभियान चलाया और यहां से एक संदिग्ध आतंकी को हिरासत में लिया है। बता दें कि इस समय देश भर में पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी शुरू हो चुकी है। प्रदेश से इस कार्रवाई में अब तक आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इसमें से वाराणसी से दो संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। 

गौरतलब है कि राजधानी में देर रात यूपी एटीएस को इंदिरा नगर के लवकुश इलाके में संदिग्ध आतंकियों के होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद एटीएस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जिसमें एक संदिग्ध आतंकी को हिरासत में लिया है। एटीएस ने ये पूरी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। संदिग्ध आतंकी से पूछताछ चल रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि एनआईए और ईडी की तरफ से यूपी सहित 11 राज्यों में पीएफआई फंडिंग के मामले में छापेमारी शुरू की गई है। इस क्रम में प्रदेश में कई स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। इस छापेमारी में अब तक आठ संदिग्धों को हिरासत में लिए गए हैं। इसमें से दो संदिग्ध वाराणसी से हिरासत में लिए हैं। सभी से मामले में पूछताछ चल रही है। कई जगहों पर इस छापेमारी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। तमिलनाडु के डिंडीगुल और कर्नाटक के मंगलुरू में छापेमारी के खिलाफ कार्यकर्ता प्रदर्शन अब जारी है।

Exit mobile version