Site icon Buziness Bytes Hindi

स्मार्ट सिटी कांटेस्ट में यूपी पहले नंबर पर, मेरठ नए सात स्मार्ट सिटी में


स्मार्ट सिटी कांटेस्ट में यूपी पहले नंबर पर, मेरठ नए सात स्मार्ट सिटी में

नई दिल्ली। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत देश भर में 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर कवायद चल रही है. सरकार का टारगेट है कि देशभर में चार हजार सिटीज को स्मार्ट सिटी में बदल दिया जाए. स्मार्ट सिटी कांटेस्ट में यूपी का नाम पहले नंबर पर आया है. यूपी को यह जीत 10 स्मार्ट सिटी के साथ और स्मार्ट सिटी डेवलप करने पर मिली है. पर्यावरण, सामाजिक नजिरया, प्रशासन, कल्चर, साफ-सफाई, पानी की बेहतरीन सप्लाई और अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में इंदौर और सूरत स्मार्ट सिटी में संयुक्त रूप से अवार्ड दिया गया है. हरदीप सिंह पुरी ने स्मार्ट सिटी रैंकिंग लिस्ट जारी की है.इसमें सात नए शहरों को जगह मिली है जिनमें मेरठ का नाम भी शामिल है. मेरठ के अलावा इन सात शहरों में मेरठ, गाजियाबाद, अयोध्या, फिरोजाबाद, मथुरा, वृंदावन, शाहजहांपुर शामिल हैं.

गंदे पानी को सूरत ने कुशलता से पीने लायक बनाया
सूरत ने इस बार एक नई इबारत लिखी है. सूरत ने गंदे पानी को कुशलता से पीने लायक बनाया. साथ ही इसे उद्योगों को बेचा और लोगों को इसका फायदा कम टैक्स के रूप में पहुंचाया. सीवर के पानी को तीसरे लेयर तक साफ करके डाइंग फैक्ट्री को बेचा जा रहा है.

इंदौर में 56 दुकानें लगा रही थी जाम
इंदौर में जाम लगता है. इसका कारण खोजा गया तो पता चला कि 56 दुकानों की वजह से जाम लगता था. 56 दिनों तक स्मार्ट सिटी के तहत यहां विकास कार्य कराए गए. फुटपाथ बनाया गया पैदल चलने के लिए इसका भी फायदा जाम को कम करने में मिला. मार्केट में 6 हजार की जगह 15 हजार लोग आने लगे इससे रेवेन्यु भी बढ़ गया. सीसीटीवी से पूरे शहर में नजर रखी जा रही है.

सीएम योगी का ट्वीट

सीएम योगी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट से शुक्रवार को रिजल्ट की घोषणा होने के बाद ट्वीट किया-
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन और यूपी सरकार की प्रतिबद्धता का सुफल है कि स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत इंडिया स्मार्ट सिटी कान्टेस्ट-2020 के स्टेट अवार्ड में उत्तर प्रदेश को देश में प्रथम स्थान प्राप्त् हुआ है. सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई.

Exit mobile version