कानपुर। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 – दूल्हे के रूप में धर्मेंद्र चौहान मतदान करने के लिए पहुंचा। तो मौके का नजारा कुछ और ही नजर आया। औरैया विधानसभा के बाबरपुर कस्बा निवासी धर्मेंद्र चौहान दुल्हन को विदा करके लाया था। धर्मेंद्र चौहान ने पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया और फिर घर गया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि दिन भर वैवाहिक कार्यक्रम की कई अन्य रस में होनी है। इसलिए उन्होंने पहले वोट डालना उचित समझा । धर्मेंद्र चौहान की शादी जालौन जनपद निवासी अनुप्रिया के साथ बीते शनिवार को ही है। जहां से आज बारात विदा होकर के आई है। धर्मेंद्र चौहान ने अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर नवीन नगर स्थित बूथ पर वोट डालने पहुंचा।
Read also: पंजाब में सुबह नौ बजे तक 4.80 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 8.15 प्रतिशत मतदान
ससुराल जाने से पहले मतदान किया
विधानसभा के हनुमानगढ़ लक्ष्मी कान्वेंट स्कूल के मतदान केंद्र बूथ संख्या 305 पर आज एक नवविवाहिता ने किया मतदान।ससुराल जाने से पहले मतदान कर ससुराल जाना समझा उचित। फ़िरोज़ाबाद के हनुमानगढ़ की रहने वाली जूली की शादी जिले के ही एक गांव गौंछ के रहने वाले कपिल के साथ कल बीती रात 19 फरवरी को शादी हुई सुबह फेरे हुए लेकिन विदाई से पहले ही जूली ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया फिर अपने ससुराल के लिए गई।

