Site icon Buziness Bytes Hindi

लखनऊ के दिग्गज प्रत्याशी हैं हथियारों के शौकीन, जानिए किसके पास कौन से हैं हथियार


लखनऊ के दिग्गज प्रत्याशी हैं हथियारों के शौकीन, जानिए किसके पास कौन से हैं हथियार

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 – राजधानी की नौ विधानसभा सीट पर अपना वर्चस्व कायम करने उतरे तमाम नेताजी ​हथियारों के शौकीन हैं। 09 विधानसभा सीटों पर 15 से ज्यादा प्रत्याशियों के पास असलहे हैं। इसमें अधिकांश सपा, बसपा और बीजेपी प्रत्याशियों का नाम शामिल है। दरअसल साल 2019 में गृह​मंत्रालय ने दो से ज्यादा हथियार रखने पर पाबंदी लगा दी थी। जिसमें तीन असलहे रखने वाले असलहाधारियों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस भी भेजी गई थी कि वे अपने हथियारों को बेचकर या​ फिर कोतवाली में जमा कर तीसरे हथियार का लाइेंसस सरेंडर ​कर दें। हालांकि, खिलाड़ियों को दो से ज्यादा शस्त्र रखने की छूट दी गई है। इस पाबंदी के बाद भी यूपी चुनाव के महासंग्राम में मोर्चा ले रहे तमाम नेताजी ऐसे हैं जिनके पास दो से ज्यादा हथियार है। इनके पास रिवाल्वर, पिस्टल, डबल बैरल बंदूक से लेकर कारबाइन हैं।

Read also: मेरठ की सात विधानसभा सीटों पर 65:39 प्रतिशत मतदान,वोट देने में आगे रहे किठौर क्षेत्र के मतदाता

डीबीबीएल की शौकीन हैं सुशीला सरोज

बता दें कि मोहनलालगंज सीट से सपा प्रत्याशी सुशील सरोज चुनाव लड़ रही हैं। सुशीला सरोज पूर्व सांसद रह चुकी है। इनके पास डीबीबीएल मसलन दोनाली बंदूक और सांसद कोटे से रिवाल्वर और एक राइफल भी है। इनके पति के पास राइफल, डीबीबीएल, रिवाल्वर और एक कारबाइन है।

ईडी के पूर्व अफसर व भाजपा प्रत्याशी के कई हथियार

सरोजनीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश्वर पूर्व ईडी अफसर हैं। इनके पास पिस्टल, राइफल, दोनाली बंदूक है। डॉ. राजेश्वर की पत्नी के पास एक पिस्टल है। वो पिस्टल गृह मंत्रालय ने बतौर इनाम के रूप में दी थी। कानून मंत्री रह चुके ब्रजेश पाठक के पास राइफल और पिस्टल है।

अनुराग भदौरिया, अरमान, कायम रजा खां व गोमती यादव भी शौकीन

सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया अपने पास रिवाल्वर और पिस्टल रखने के शौकीन है। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशी अरमान खान के पास राइफल और पिस्टल का लाइसेंस है। बसपा प्रत्याशी कायम रजा खान के पास ए​क रिवाल्वर और एक बंदूक है। वहीं बक्शी का तालाब विधानसभा सीट के सपा प्रत्याशी गोमती यादव रिवाल्वर और राइफल रखने के शौकीन है।

Read also: यूपी चुनावी दंगल 2022: मेरठ कैंट विधानसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ सुलग रही बगावत,सपा भी नहीं पचा रहे उम्मीदवार

ये नेता भी कम नहीं

बख्शी का तालाब विधानसभा सीट के बसपा प्रत्याशी सलाउद्दीन के पास राइफल और पिस्टल का लाइसेंस है। जबकि नेताजी की पत्नी के नाम से दो नाली बंदूक और एक पिस्टल का लाइसेंस है। बीजेपी प्रत्याशी रजनीश गुप्ता के पास एक बंदूक और रिवाल्वर है। सपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह की यारी रिवाल्वर व राइफल से है। इसी कड़ी में मोहनलालगंज विधानसभा सीट के बसपा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार का रौला दोनाली बंदूक और राइफल से जुड़ा हुआ है। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी मो. जलीस खान एक एसबीबीएल बंदूक और राइफल के शौकीन है। बसपा उम्मीदवार सरवर मलिक के पास पिस्टल और कैंट से बसपा उम्मीदवार अनिल पाण्डेय राइफल के शौकीन है।

Exit mobile version