Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी में भी मंहगी हुई शराब, पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़े


यूपी में भी मंहगी हुई शराब, पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़े

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने डीजल पर एक रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल पर 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला लिया है। नई दरें बुधवार रात 12 बजे से लागू की जाएगी। वहीं, राज्य सरकार ने शराब के दाम में भी इजाफा कर दिया है। देशी शराब पर 5 रुपए की वृद्धि की गई है। यानी 65 रुपए में मिलने वाली शराब अब 70 रुपए में मिलेगी। जबकि 180ML तक के विदेशी शराब पर 10 रुपए और 180 ML से 500 ML तक की शराब पर 20 रुपए जबकि 500 ML से ज्यादा पर 30 रुपए की वृद्धि की गई है।

बता दें, लॉकडाउन के तीसरे चरण में केंद्र और राज्य सरकारों ने कई तरह की ढील दी है। कई राज्य सरकारों ने शराब की दुकान खोलने की मंजूरी दी है। लंबे समय से बंद शराब की दुकान को अचानक खोलने के फैसले के बाद लॉकडाउन और कोरोना वयारस के बीच सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए लोगों का हुजुम शराब खरीदने के लिए उमड़ रहा है। जिसको देखते हुए दिल्ली, तमिलनाडु समेत कई राज्यों दाम में बढ़ोतरी कर दी है।

वहीं, राज्य सरकार ने आयातित शराब में 100-180ML तक 100 रुपए, 180-500ML तक 200 रुपए और 500ML से अधिक पर 400 रुपए की वृद्धि की गई है। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा।।

Exit mobile version