Site icon Buziness Bytes Hindi

मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर भीषण हादसा, दस लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक


मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर भीषण हादसा, दस लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुरादाबाद: शनिवार को कुंदरकी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर एक मिनी बस और कैंटर ट्रक की टक्कर में दस लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने कहा, “यह दुर्घटना सुबह करीब 8:10 बजे बिलारी से मुरादाबाद जा रही एक निजी बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में हुई।” हादसे के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद ने कहा, “फोरेंसिक टीम यहां है। बचाव लगभग पूरा हो गया है। तीन वाहन आपस में टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि यह ओवरटेक करने का मामला था।”

Exit mobile version