Site icon Buziness Bytes Hindi

उन्नाव रेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को दी गई जमानत पर रोक लगाई

unnao rape

न्यूज़ डेस्क – उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप केस में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इस मामले में आरोपी और पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा दी गई जमानत पर फिलहाल रोक लगा दी है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप केस में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इस मामले में आरोपी और पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा दी गई जमानत पर फिलहाल रोक लगा दी है।

CBI की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट में कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यह एक नाबालिग बच्ची के साथ किया गया बेहद गंभीर और अमानवीय अपराध है। ऐसे मामले में जमानत देना गलत संदेश देता है। CBI ने दलील दी कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए सजा में राहत नहीं दी जानी चाहिए।

इससे पहले शनिवार को रेप पीड़िता दिल्ली में CBI दफ्तर पहुंची थी और कुलदीप सेंगर को दी गई जमानत के खिलाफ आवेदन दिया था। 23 दिसंबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने सेंगर को सशर्त जमानत दी थी, जिसके बाद से लगातार विरोध हो रहा है।

पीड़िता, उनकी मां और सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। बड़ी संख्या में लोग इस प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट ने यह कहते हुए जमानत दी थी कि कुलदीप सेंगर सात साल से ज्यादा समय जेल में बिता चुके हैं। हालांकि, अब सुप्रीम कोर्ट ने उस फैसले पर रोक लगा दी है। मामले में CBI की याचिका के साथ-साथ अन्य याचिकाओं पर भी सुनवाई होनी है।

Exit mobile version