Site icon Buziness Bytes Hindi

महाराष्ट्र में चरणबद्ध तरीके से अनलॉक प्रक्रिया शुरू


महाराष्ट्र में चरणबद्ध तरीके से अनलॉक प्रक्रिया शुरू

मुंंबई: महाराष्ट्र और महानगर मुंबई में कोरोना मामलों में आई कमी के साथ ही चरणबद्ध तरीके से अनलॉक प्रक्रिया शुरू की जा रही है. महाराष्‍ट्र में 5 स्तरीय अनलॉक योजना की घोषणा की गई है हालांकि राजधानी मुंबई की ‘लाइफलाइन’ कही जाने वाली लोकल फिलहाल बंद रहेगी.

महाराष्‍ट्र सरकार की इस योजना के तहत अनलॉक को पांच स्‍तर में बांटा गया है. हर लेवल के तहत कुछ खास रियायतें दी जाएंगी.

राजधानी मुंबई लेवल 2 में है जबकि ठाणे डिस्ट्रिक्‍ट लेवल 1 में. मुंबई में लोकल को फिलहाल बंद रखा जाएगा. लेवल 1 में रखे गए जिलों में लॉकडाउन पूरी तरह से हटाया जा सकता है. इस कैटेगरी में ठाणे सहित 18 जिलों को रखा गया है.

गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र में नए कोरोना केसों की संख्‍या 15 हजार के आसपास तक आ गई है. महानगर मुंबई में तो केसों की संख्‍या कम होकर एक हजार से नीचे पहुंच गई है. मुंबई में नए केसों की संख्‍या कम होने के कारण लगाई गई पाबंदियों में कुछ राहत दी गई है.

Exit mobile version