पाबंदियों के साथ दिल्ली में कल से अनलॉक-3

फीचर्डपाबंदियों के साथ दिल्ली में कल से अनलॉक-3

Date:


पाबंदियों के साथ दिल्ली में कल से अनलॉक-3

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कंफ्रेंस के जरिए लॉकडाउन को खोलने का ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से जीतने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है. उन्होेंने बताया कि कोरोना के संक्रमण दर में कमी आने के बाद धीरे-धीरे रियायतें दी जा रही है.

एक सप्ताह की छूट
केजरीवाल ने कहा कि अभी एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन में छूट दी जा रही है. एक सप्ताह के बाद हालात का जाएजा लिया जाएगा और इसके बाद फैसला लिया जाएगा कि रियायतें जारी रखनी हैं या नहीं. उन्होंने कहा कि यह एक भयावह आपदा है और इससे हम सबको मिलकर लड़ना है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिए कि अगर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया और फिर से केस बढ़े तो नियमों में सख्ती बरती जाएगी.

इन पर अभी पूर्ण पाबन्दी
स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक सभाएं, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, सिनेमा, थियेटर, एंटरटेनमेंट पार्क, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम, स्पा, जिम, पब्लिक पार्क और गार्डन पूरी तरह बंद रहेंगे.

एक जोन में एक ही साप्ताहिक बाजार
सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि साप्ताहिक बाजार को अनुमति दी जा रही है, लेकिन एक दिन में एक जोन में एक ही साप्ताहिक बाजार खुलेगा. कोरोना संक्रमण को देखते हुए अभी शादी के कार्यक्रमों में पूरी तरह से छूट नहीं दी गई है. शादियां 20 लोगों के साथ घर या कोर्ट में हो सकती हैं. अनलॉक की नई गाइडलाइन में धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन श्रद्धालुओं के आने पर अभी प्रतिबंध जारी रहेगा.

Read also: नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 50 लोगों को मौत के घाट उतारा

प्राइवेट ऑफिसों में 50 प्रतिशत उपस्थिति की अनुमति
केजरीवाल ने बताया कि निजी दफ़्तर 50% क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे. बाजार, मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स में सारी दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुल सकती हैं. रेस्टोरेंट 50% बैठने की क्षमता के साथ खोले जाएंगे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related