Site icon Buziness Bytes Hindi

ख़त्म हुआ रात का कर्फ्यू, खुल जायेंगे जिम, अनलॉक-3 की गाइडलाइंस जारी


ख़त्म हुआ रात का कर्फ्यू, खुल जायेंगे जिम, अनलॉक-3 की गाइडलाइंस जारी

मेट्रो, रेल, सिनेमाघर, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग पर पाबंदी जारी रहेगी

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार सरकार ने बुधवार को अनलॉक-3 की गाइडलाइंस जारी कर दी है। गृह मंत्रालय की ओर जारी दिशा-निर्देश में 5 अगस्त से जिम और योग सेंटर खोलने की इजाजत दी गई है। इसके साथ ही नाइट कर्फ्यू को भी हटा दिया है। हालांकि मेट्रो, रेल और सिनेमाघर पर पाबंदी जारी रहेगी।

सरकार ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करना होगा, जैसे, मास्क पहनना। गृह मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ व्यापक चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। इसके अलावा स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, बार और ऑडिटोरियम को भी बंद रखा गया है|

अनलॉक-3 के दौरान सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यों की अनुमति नहीं।

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 48,513 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में बुधवार को कुल संक्रमितों की संख्या 15 लाख के पार चली गई। महज दो दिन पहले ही यह आंकड़ा 14 लाख के पार पहुंचा था।

Exit mobile version