Bank FD से कमाई का सुनहरा मौका, ये बैंक FD निवेशकों को दे रहे 9 % से अधिक ब्याज

बिज़नेसBank FD से कमाई का सुनहरा मौका, ये बैंक FD निवेशकों को...

Date:

Bank FD Interest Rate: बैंक एफडी से कमाई का सुनहरा मौका है। कुछ बैंक अपने निवेशकों को 9 प्रतिशत से अधिक का ब्याज दे रहे हैं। बता दें कि आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ाने के बाद से बैंक अपनी एफडी पर अच्छी ब्याज दरें की ऑफर कर रहे हैं। कुछ ऐसे बैंक हैं जो अपने यहां की एफडी पर 9 प्रतिशत या उससे अधिक का ब्याज दे रहे हैं। बैंक एफडी में ब्याज का रिटर्न फिक्स होता है।

जब सुरक्षित निवेश की बात होती है तो ऐसे में FD फिक्ड्स डिपाजिट निवेशकों के लिए सबसे अच्छा विकल्प होता है। जिसमें रुपए डूबने का खतरा नहीं रहता है। यहां पर दो ऐसी एफडी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनमें निवेशकों को 9 प्रतिशत से अधिक की दर से सालाना ब्याज मिलती है। ये ब्याज छोटी बचत योजनाओं पर जैसे पीपीएफ, ईपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना आदि से अधिक है।
इन बैंक एफडी में निवेशकों को मिल रहा 9 प्रतिशत ब्याज

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से 1001 दिन की एफडी पर निवेशकों को 9.00 प्रतिशत की दर से और वरिष्ठ नागरिकों को 9.50 प्रतिशत की दर से ब्याज ​मिल रहा है। बैंक वर्तमान में निवेशकों को 4.5 प्रतिशत से लेकर 9 प्रतिशत ब्याज एफडी पर दे रहा है। सबसे अधिक ब्याज 1001 दिन की एफडी पर दी जा रही है।

Suryoday Small Finance Bank Five year FD

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के निवेशकों को पांच साल की एफडी पर 9.1 प्रतिशत ब्याज दी जा रही है। जबकि यहीं बैंक अपने वरिष्ठ नागरिकों के लिए इसी अवधि की एफडी पर 9.60 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। बैंक की तरफ से सामान्य निवेशकों को 4 प्रतिशत से लेकर 9.1 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 4.5 से लेकर 9.6 प्रतिशत का Interest दिया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related