Site icon Buziness Bytes Hindi

UPSC CSE 2022 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा 2022 का परीक्षा परिणाम जारी

upse

UPSC CSE 2022 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा 2022 परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। UPSC CSE 2022 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। परीक्षा में इशिता किशोर ने एआईआर 1 रैंक हासिल की है। इसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा रहीं। इस बार लड़कियों ने परीक्षा टॉप 4 में अपनी जगह बनाई है।

933 कंडीडेट हुए सफल

यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2022 परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चयय किया है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से 263 एससी से 154 तथा एसटी श्रेणी से 72 उम्मीदवारों को शामिल किया है।
इसमें से टॉप 180 को आईएएस के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। पूरी सूची में से 178 उम्मीदवारों की रिजर्व सूची तैयार की गई है।

यूपीएससी सीएसई में 34वीं रैंक प्राप्त करने वाले वाराणसी के पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन के दामाद अनुभव सिंह भी शामिल हैं। अनुभव सिंह मूल रूप से लखनऊ के इंदिरा नगर के रहने वाले हैं। फिलहाल वह लखनऊ के नेशनल पीजी कॉलेज में पढ़ा रहे थे। अनुभव सिंह की पत्नी दीक्षा जैन आईएएस हैं। जो वर्तमान में सीडीओ फिरोजाबाद के पद पर तैनात हैं।

Exit mobile version