Site icon Buziness Bytes Hindi

Violence in Manipur: केंद्रीय मंत्री के घर में लगाई आग, पेट्रोल बम से सेना पर हमला

ju1603

Violence in Manipur: मणिपुर के इंफाल में उपद्रवियों ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के घर पर आग लगा दी। उपद्रवियों ने सेना के ऊपर भी पेट्रोल बम से हमला किया है। मणिपुर में रात से हिंसा में तेजी आई है।
इससे पहले गत बुधवार को खामेनलोक के एक गांव में उपद्रवियों के हमले में नौ लोगों की मौत हो गई थी। हमले में 10 लोग घायल हो गए थे।

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में रात में भी हिंसक घटनाएं हुई हैं। रात में हुई हिंसा में केंद्रीय मंत्री के घर में उपद्रवियों ने आग लगा दी। मणिपुर सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि उपद्रवियों की भीड़ ने देर रात केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के कोंगबा स्थित घर में आग लगा दी है। केंद्रीय मंत्री घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। इससे पहले उपद्रवियों ने इंफाल पश्चिम के लाम्फेल क्षेत्र में एक मंत्री के घर में आग लगाई थी। नेमचा किपगेन राज्य सरकार में मंत्री हैं। किपजेन 2017 से मणिपुर विधानसभा की सदस्य हैं।

पेट्रोल बम फेंककर घर को जलाया

विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने बताया कि इस समय आधिकारिक काम के लिए केरल आया हूं। कल रात इंफाल स्थित मेरे घर में कोई परिवार का सदस्य घायल नहीं हुआ है। उपद्रवियों ने पेट्रोल बम से हमला किया था। मेरे घर के नीचे और पहली मंजिल को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मेरे मणिपुर में जो हो रहा है उसे देखकर आज मैं बहुत दुखी हूं। मैं अब शांति की अपील करता हूं। इस तरह की हिंसा में शामिल लोग बिल्कुल अमानवीय हैं। इसके अलावा सेना पर भी कई जगहों पर पेट्रोल बम से हमले हुए है।

बुधवार को हुए हमले में मारे गए थे नौ लोग

इससे पहले बुधवार को खामेनलोक के एक गांव में उपद्रवियों के हमले में नौ लोगों की मौत हुई थी। 10 अन्य घायल हुए थे। हमले के बाद से तीन व्यक्ति लापता हैं। मणिपुर में इंटरनेट सेवाओं पर रोक की अवधि बढ़ा दी है। मणिपुर में ब्रॉडबैंड सहित इंटरनेट 20 जून तक बंद रहेंगे।

Exit mobile version