केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाई का निधन, बने थे प्रधान

मेरठ रीजनकेंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाई का निधन, बने थे प्रधान

Date:


केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाई का निधन, बने थे प्रधान

पंचायत चुनाव के दौरान संक्रमित हुए थे संजीव बालियान के भाई

मेरठ। पंचायत चुनाव के दौरान फैले कोरोना संक्रमण ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाई की जिंदगी छीन ली। केंद्रीय राज्य मंत्री डाॅक्टर संजीव बालियान के तहेरे भाई जितेंद्र बालियान हाल ही में चुनाव जीत कर प्रधान बने थे। कोरोना संक्रमण का शिकार होने के बाद जितेन्द्र बालियान को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। संक्रमण बढ़ जाने के कारण उनका आज उनका निधन हो गया।

उत्तर प्रदेश में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जुटी भीड़ के कारण गांवों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला। इसकी चपेट में आकर ग्रामीणों के साथ चुनाव जीतने वाले अनेेक प्रत्याशी भी मौत का शिकार बन गये। केंद्रीय राज्य मंत्री डाॅक्टर संजीव बालियान के तहेरे भाई जितेंद्र बालियान को भी कोरोना ने संक्रमित कर दिया था। जिसके बाद उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। मगर संक्रमण बढ़ जाने के कारण जितेन्द्र बालियान को बचाया नहीं जा सका। आज सुबह उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जितेंद्र बालियान ने हाल ही में कुटबी गांव से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी मगर वह कोरोना से हार गये। उनके छोटे भाई राहुल बालियान भी पंचायत चुनाव के दौरान संक्रमित हो गये थे। राहुल को भी ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।
उत्तर प्रदेश भाजपा के राज्य सचिव डाॅ चंद्र मोहन ने जितेंद्र बालियान के निधन पर दुख जताते हुए किये गये ट्वीट में लिखा, ‘दुःखद, श्री संजीव बालियान जी के ताऊ जी के पुत्र जितेंद्र बालियान जी पुत्र श्री राजेंद्र बालियान जी का करोना के चलते ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान निधन हुआ। अभी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपने गांव कुटबा से प्रधान निर्वाचित हुए थे। विनम्र श्रद्धांजलि।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related