Site icon Buziness Bytes Hindi

Sahara Refund Portal आज लॉन्च होगा, इन निवेशकों को वापस मिलेगा रुपया

jl1805

Sahara Refund Portal : आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से लॉन्च किया जाएगा। Sahara Refund Portal के लॉन्च होने के बाद सहारा निवेशकों के लिए पैसा वापसी का रास्ता खुलेगा। इस पोर्टल पर रिफंड का पूरा प्रोसेस दिया गया है। पोर्टल के माध्यम से निवेशक अपना पैसा क्लेम कर पाएंगे। जिनकी निवेश अवधि पूरी हो चुकी है। सहारा के 10 करोड़ निवेशकों के लिए आज मंगलवार काफी राहत वाला दिन है। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह Sahara Refund Portal लॉन्च करेंगे। इस पोर्टल के आने के बाद सहारा निवेशक अपना रुपए का क्लेम कर सकेंगे। इसके साथ सहारा इंडिया में निवेशकों के फंसे रुपए की वापसी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

सहारा रिफंड पोर्टल क्या?

सहारा रिफंड पोर्टल उन निवेशकों के लिए लॉन्च किया जा रहा है। जिन्होंने काफी साल पहले सहारा की योजनाओं में रुपया निवेश किया था। उस रुपए की मियाद भी पूरी हो चुकी है। लेकिन उनको रुपया वापस नहीं मिला। Sahara Refund Portal सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक लॉन्च किया गया है, जिसमें सरकार से कहा है कि दिसंबर से पहले निवेशकों को रुपया लौटाना है। Sahara Refund Portal पर निवेशकों को उनका पैसा कैसे वापस मिलेगा। ये प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिलेगी। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार की कोशिश निवेशकों को पारदर्शी तरीके से रुपया लौटाने की है।

Sahara निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए सहकारिता मंत्रालय की तरफ से 29 मार्च, 2023 को अर्जी दाखिल की गई थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सहारा-सेबी रिफंड खाते से केंद्रीय रजिस्ट्रर को पांच हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर करने को कहा। जिसके बाद रुपया रिफंड करने के लिए पोर्टल लॉन्च किया गया है। सहारा समूह के निवेशकों में सबसे अधिक मध्यम एवं निम्न वर्ग के लोग हैं। जो यूपी, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और मप्र सहित कई राज्यों से हैं।

इनको मिलेगा रिफंड वापस?

सहारा समूह के वो निवेशक जिन्होंने सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में निवेश किया इनको रुपया वापस मिलेगा।

पैसा क्लेम करने के लिए करना होगा ये काम

पहले निवेशकों को पता करना होगा कि सहारा समूह की किस योजना में पैसा लगाया है। इससे जुड़े कागजातों को जमा करना होगा। सहारा एजेंट की इसमें भूमिका होगी इससे जुड़ी जानकारी पोर्टल के लॉन्च होने के बाद पता चल सकेगी।

Exit mobile version