Site icon Buziness Bytes Hindi

यूनियन बजट: वित्त मंत्री ने 64,180 करोड़ रुपये हेल्थ स्कीम का एलान किया


यूनियन बजट: वित्त मंत्री ने 64,180 करोड़ रुपये हेल्थ स्कीम का एलान किया

नई दिल्ली: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज आम बजट 2021 पेश कर रही हैं. ब्रीफकेस और बहीखाता के बजाए वह टैबलेट से बजट पेश कर रही हैं. संसद में वित्तमंत्री के भाषण के दौरान नारेबाजी हो रही है.कोरोनाकाल के बाद ये पहला बजट है. बता दें कि इस बजट से आम लोगों को काफी उम्मीदें हैं.

बजट भाषण में वित्त मंत्री सीतारमण का पहला बड़ा एलान, 64,180 करोड़ रुपये हेल्थ स्कीम का एलान किया.

वित्तमंत्री ने कहा कि अगर लॉकडाउन नहीं लगाया जाता तो देश में हालात और बुरे होते. उन्होंने कहा कि इकॉनमी में अब आपदा में अवसर ढूंढे जा रहे हैं. वैक्सीन को लेकर उन्होंने कहा कि देश में दो वैक्सीन उपलब्ध कराए जा चुके हैं, वहीं दो और नई वैक्सीन जल्द आ सकती हैं.

वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार हेल्थ सेक्टर में खासा जोर दे रही हैं. बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बचाव, इलाज और अनुसंधान पर जोर दिया जा रहा है. इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान दिया जा रहा है.

वित्तमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया और कहा कि यह विचारधारा प्राचीन भारत से चली आ रही है और यह हर भारतीय का विचार है. उन्होंने कहा कि इसके तहत गुड गवर्नेंस, सबके लिए शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार और सबका एक साथ विकास की ओर कदम बढ़ाए जाने पर फोकस किया जा रहा है.

लोकसभा में हंगामे के बीच बजट पेश कर रही हैं वित्त मंत्री. उन्होंने बताया कि सरकार ने कोरोना के बीच में राहत के कई बड़े कदम उठाए, जिसके तहत कई आत्मनिर्भर पैकेज की घोषणा की गई.

Exit mobile version