Site icon Buziness Bytes Hindi

फायरिंग से दहला CCSU कैंपस, छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला

ccsu

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में आज छात्र नेता पर फायरिंग की गई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान बाहर से आए युवकों ने फायरिंग की और फिर भाग गए। घटना से आक्रोशित छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष हंस चौधरी का कहना है कि हमलावर जेल गए आरोपियों के साथी हैं। बता दें कि इससे पहले भी सीसीएसयू कैंपस पूर्व संघ उपाध्यक्ष एवं एबीवीपी के पदाधिकारी हंस चौधरी पर हमला किया था। इस मामले में मेडिकल पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था।

आज शुक्रवार को हंस चौधरी और अन्य छात्र विवि के गेट के पास स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे। इसी बीच आठ-दस युवक वहां पहुंचे और धमकी देने लगे। कहासुनी बढ़ने पर आरोपी युवक गेट पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। छात्रों का कहना है कि विवि के सिक्योरिटी गार्डों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश नहीं की। आए दिन विवि में अराजक तत्व फायरिंग करके भाग जाते हैं। घटना के विरोध में छात्रों ने कुलपति कार्यालय में हंगामा कर दिया है। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version