Site icon Buziness Bytes Hindi

Unexplored Hill Stations Near Delhi: दिल्ली के पास करे इन अनोखे हिल स्टेशन को एक्सप्लोर!

लाइफस्टाइल डेस्क। Unexplored Hill Stations Near Delhi – अगर आप लंबे वीकेंड का प्लान किसी हिल स्टेशन में करने का सोच रहे है तो दिल्ली के आस पास काफी सारे हिल स्टेशन है, जो शयद अपने अभी तक देखे नहीं है। यहां भीड़भाड़ कम है, आपको यहां काफी सुकून मिलेगा। साथ ही आप इसे खुद एक्सप्लोर करेंगे तो आपकी ट्रिप मज़ेदार बन जाएगी। चलिए जानते है। 

Read also: IRCTC Himachal Tour Packages: हिमाचल प्रदेश में मनाएं गर्मियों की छुट्टियां, इस खास पैकेज के साथ!

रीवल्सर

Image by Swamy JV from Pixabay

मंडी जिले में बसे रीवल्सर हिल स्टेशन का धार्मिक महत्व है, यहां सिख, बौद्ध और हिंदू धर्म के लिए विशेष महत्व है। यहां कई सारी मोनेस्ट्री और मंदिर बने हुए हैं, जो की काफी सुन्दर है। इसके अलावा, यहां के खूबसूरत नजारे आपका मन मोह लगे। 

गुशियानी

Image by pasja1000 from Pixabay

गुशियानी एक गांव हैं, जो कुल्लू जिले में बसा है। यहां होम स्टे और शानदार नजारे आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे। बता दे, ये  हिल स्टेशन हिमालयन नेशनल पार्क के पास स्थित है, जिसकी वजह से काफी लोग यहां आकर मजे करते है। 

नौकुचियाताल

Image by isma noor from Pixabay

नौकुचियाताल में आप वाइल्ड लाइफ और पक्षियों को देखते हुए अपना समय गुजर सकते है। ये नैनीताल के पास है, यहां भी ज्यादा लोग नहीं आते। आप चाहे तो यहां शानदार पहाड़ी नजारों के बीच घर में रह सकते है और शानदार नजारे देख अपने आप को सुकून दे सकते है। 

Read also: Delhi Famous Museum: दिल्ली के ये म्यूज़ियम्स घूमने के लिए है बिकुल परफेक्ट

टिहरी

Image by sadikalam from Pixabay

वॉटरस्पोर्ट्स के शौक़ीन है तो टिहरी बेस्ट है, यहां वॉटरस्पोर्ट्स के अलावा कयाकिंग, कैनोइंग और विंड सर्फिंग करने का मौका मिलता है। ये गढ़वाल की पहाड़ियों पर बसा हुआ है। आप यहां जाना न भूले। 

 

Exit mobile version