Site icon Buziness Bytes Hindi

बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में बेचैनी

sensex

बजट के दिन शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 222.22 अंक ऊपर 80,724.30 अंक पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 63.90 अंक बढ़कर 24,573.15 अंक पर पहुंच गया। सेक्टर पर नजर डालें तो बैंकिंग, मेटल, पावर और एफएमसीजी में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक शेयर बाज़ार फ़्लैट हो चूका है. सेन्सक्स 7 अंक ऊपर और निफ़्टी 13 अंक नीचे कारोबार कर रहा है. फिलहाल शेयर बाज़ार में बेचैनी का माहौल है.

विशेषज्ञों के मुताबिक बजट के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव की उम्मीद है 24500/80400 का स्तर बुल्स के लिए अहम सपोर्ट है। वहीं, 24850/81600 रेजिस्टेंस का काम करेगा। अगर इंडेक्स 24500/80500 से नीचे आता है तो और गिरावट देखने को मिलेगी। जब तक बाजार 24850/81600 से नीचे कारोबार कर रहा है, तब तक रैली के दौरान लॉन्ग पोजिशन कम करने की सलाह दी जाती है। मध्यम और दीर्घ अवधि के परिप्रेक्ष्य में, केवल प्रमुख समर्थन स्तरों (24150/79500 और 24000/79000) पर ही खरीदारी की सलाह दी जाती है। यदि बाजार 24850/81600 को पार करता है, तो इसमें 25000/82000 और 25300/83000 के स्तर की ओर बढ़ने की क्षमता है।

बता दें कि आम बजट पेश होने से एक दिन पहले सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली के कारण शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक सेंसेक्स 102.57 अंक गिरकर 80,502.08 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 21.65 अंक गिरकर 24,509.25 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजारों में गिरावट का यह लगातार दूसरा सत्र था। इससे पहले शुक्रवार को भी दोनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए थे। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि हालांकि मंगलवार को पेश होने वाला बजट अनुकूल रहने की उम्मीद है, लेकिन बाजार के ऊंचे मूल्यांकन और कंपनियों के मुनाफे में गिरावट के जोखिम को देखते हुए निवेशकों की इस पर कड़ी नजर रहेगी।

Exit mobile version