Site icon Buziness Bytes Hindi

Digital loan Fake app: फर्जी Loan ऐप की बढ़ी शिकायतें, शिकंजे से बचने को समझें ये बातें

jl2815

Digital loan Fake app: वित्त वर्ष 2023—24 में अवैध डिजिटल लोन देने वाले ऐप के खिलाफ शिकायतों की संख्या कई गुना वृद्धि हुई है। वित्त मंत्रालय ने मानसून सीजन के दौरान संसद में ये जानकारी दी है। केंद्र सरकार और RBI ने हाल के सालों में अवैध डिजिटल लोन देने वाले ऐप पर कार्रवाई की है। लेकिन इसके बाद भी शिकायतों का दायरा बढ़ता जा रहा है। संसद के मानसून सत्र में अवैध डिजिटल लोन देने वाले ऐप का मामला गूजा है। वित्त मंत्रालय ने लोकसभा में बताया कि अवैध डिजिटल लोन देने वाले ऐप के खिलाफ शिकायतों की संख्या वित्त वर्ष 23—24 में कई गुना अधिक हो गई है।

बता दें कि केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) पिछले कुछ साल से अवैध डिजिटल लोन देने वाले ऐप पर नकेल कस रहे हैं। इसके बावजूद शिकायतों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है। नवंबर 2021 तक के उपलब्ध डेटा के मुताबिक शिकायतों की संख्या 263 थी। जो कि रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा कई गुना शिकायतें रजिस्टर्ड नहीं की जाती है।

फर्जी लोन ऐप के आंकड़े?

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, साइबर धोखाधड़ी के मामलों की कुल संख्या, जिसमें ऑनलाइन ऐप्स के माध्यम से की धोखाधड़ी भी शामिल है, 2021 में 14,007 बताई जा रही है। इसके अलावा ऐसी वित्तीय धोखाधड़ी की एक बड़ी संख्या कभी police या RBI के पास पंजीकृत नहीं होती है।

online loan fake app के खिलाफ RBI ‘सचेत’ पोर्टल

online loan app/डिजिटल लोन के संबंध में विनियमित संस्थाओं (RI) के खिलाफ शिकायतें RBI-Integrated Ombudsman Scheme , 2021 के अनुसार RBI के पास दर्ज की जा रही हैं। इसके अलावा, राज्य स्तरीय समन्वय समिति के तहत डिजिटल लोन ऐप के संबंध में लोगों द्वारा शिकायतें दर्ज करने की व्यवस्था को लेकर ‘सचेत’ नामक पोर्टल जारी किया गया है।

डिजिटल लोन देने वाले कई ऐप अवैध

बता दें कि डिजिटल लोन देने वाले कई ऐप अवैध रूप से काम कर रहे है। ये आरई के साथ किसी व्यवस्था का हिस्सा नहीं हैं। जिसके कारण आरई के खिलाफ आरबीआई के पास दर्ज शिकायतों का हिस्सा भी नहीं हैं। इनमें से कुछ लोन ऐप की लगातार उत्पीड़न के बाद ग्राहकों द्वारा आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। सरकार और नियामक ने विभिन्न उपायों के माध्यम से ऐसे digital loan देने वाले App पर नकेल कसते हुए Loan App को Google और Apple स्टोर से ऐसे app को हटाने को कहा है।
लेनदार को धमकी देने का दर्ज है मामला
RBI ने Google और Apple से 31 मई, 2023 से डिजिटल लोन देने वाले ऐप को ग्राहकों की तस्वीरों के साथ व्यक्तिगत लोन के संपर्कों तक पहुंचने से रोकने के लिए कहा है।

Exit mobile version