ICC चैंपियनशिप के आयोजन के लेकर मचे बवाल के बीच अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान ने भारत को 43 रनों से हरा दिया. दोनों टीमों का अंडर-19 एशिया कप में 2024 में ये पहला ही मैच था. पाकिस्तान की जीत के हीरो शाहजेब रहे जिन्होंने 159 रनों की पारी खेलकर पाक्सितान को एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की जो आखिरकार टीम को भारी पड़ गया.
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए। शाहजेब खान ने 159 रनों की पारी खेली, उनकी पारी में 5 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. उनके अलावा उस्मान खान 60 रन बनाकर दूसरे शीर्ष स्कोरर रहे और मोहम्मद रियाजुल्लाह 27 रन बनाकर तीसरे उल्लेखनीय बल्लेबाज रहे, जबकि कोई भी अन्य खिलाड़ी दोहरे अंक में प्रवेश नहीं कर सका।
भारत अंडर-19 के लिए समर्थ नागराज ने 3 विकेट लिए जबकि आयुष महात्रे ने दो विकेट लिए, युधाजत गोवा और किरण चोरमले को एक-एक विकेट मिला। भारतीय टीम के निखिल कुमार 67 रन बनाकर आउट हुए। हारुनेश पंगलिया ने 26, आयुष महात्रे और किरण चोरमले ने 20, 20 रन बनाए जबकि कप्तान मोहम्मद अमान ने 16, आंद्रे सिद्धार्थ ने 15 और हार्दिक राज ने 10 रन बनाए। अंतिम विकेट के लिए मोहम्मद एनान और युधजीत गुहा ने शानदार बल्लेबाज़ी का नमूना पेशा किया और 47 रनों की साझेदारी निभाई, विशेषकर मोहम्मद एनान एक संक्षिप्त सी आक्रमक पारी खेलकर एक समय पाकिस्तानी गेंदबाज़ों को हाथ पैर फुला दिए थे, दुर्भाग्य से वो रन आउट हो गए वरना मैच और नज़दीकी हो सकता था. मोहम्मद एनान ने 22 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे. पाकिस्तान की ओर से अली रजा ने 3, अब्दुल सुभान और फहामुल हक ने दो-दो जबकि नवीद अहमद और उस्मान खान ने एक-एक विकेट लिया.
