उत्तराखंड में बेकाबू हालत आज 118 ओर लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई

उत्तराखंडउत्तराखंड में बेकाबू हालत आज 118 ओर लोगों में कोरोना की पुष्टि...

Date:


उत्तराखंड में बेकाबू हालत आज 118 ओर लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई

उत्‍तराखंड में अबतक कोरोना संक्रमितों की संख्या 7183 हुई

देहरादून : उत्‍तराखंड में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना के 118 ओर लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। उत्‍तराखंड में अबतक कोरोना के कुल 7183 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 8168 लोग ठीक हो गए हैं।

2897 मरीज विभिन्‍न अस्‍पतालों व कोविड सेंटर में भर्ती हैं, जबकि 38 लोग राज्‍य से बाहर जा चुके हैं। वहीं, 80 मरीजों की अबतक मौत हो चुकी है। शुक्रवार को सामने आए नए मामलों में सबसे ज्‍यादा देहरादून में 55, नैनीताल में 34 मामले सामने आए। जबकि टिहरी और उधम सिंह नगर में 5 – 5, पौ़ड़ी में 4, हरिद्वार में 6, अल्‍मोड़ा व रुद्रप्रयाग में 3-3 और बागेश्‍वर, चमोली और उत्‍तरकाशी में 1-1 मामले सामने आए।

 शुक्रवार को तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। दून मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती देहरादून निवासी 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे 17 जुलाई को अस्पताल में भर्ती  किया गथा था। मरीज की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजि‍टिव आई थी।

शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा एनएस खत्री ने बताया कि मरीज का 2011 में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। साथ ही उसे बीपी सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी थी।

वहीं, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्‍स) ऋषिकेश में भर्ती एक देहरादून के रहने वाले कोरोना वायरस संक्रमित मरीज की मौत हो गई। वहीं, एम्‍स ऋषिकेश में भर्ती नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी एक 24 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई है। महिला 21 जुलाई को यहां भर्ती हुई थी। जिसकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...