UN: पाकिस्तान ने कश्मीर को लेकर फिर उगला जहर, भारत ने दिया करारा जवाब

इंटरनेशनलUN: पाकिस्तान ने कश्मीर को लेकर फिर उगला जहर, भारत ने दिया...

Date:

संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान ने फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। बता दें कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत पर कई गंभीर आरोप लगाएं हैं, जहाँ उन्होंने कहा कि भारत ने कश्मीर राज्य को लेकर बड़ी गलती की है। जहाँ उन्होंने कहा कि भारत को कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को खत्म नहीं करना चाहिये था, वहीं यह संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावना का सरेआम उल्लंघन है।

इसके साथ ही आगे बोलते हुये उन्होंने कहा कि भारत ने कश्मीरी लोंगो का अत्याचार और उत्पीड़न किया है, इसके साथ ही यह भारत का कश्मीर के प्रति रवैया भी दिखाता है। इसके साथ ही भारत द्वारा कश्मीर को लेकर परिसीमन आयोग की सिफारिश जैसे कदम सिर्फ कश्मीर के लोगों पर ही नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर सीधा हमला है। वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलवाल भुट्टो जरदारी के बयान का जवाब भारत ने बेहतर तरीके से दिया है।

इसके साथ ही बिलावल भुट्टो को भारत ने फटकार भी लगाई है, जहाँ भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल द्वारा की गयी टिप्पणी हताशा में की गयी टिप्पणी है। जिनका उद्देश्य किसी भी मंच पर और हर विषय पर झूठे और दुर्भावनापूर्ण प्रचार का प्रसार करना है। वहीं इस मामले पर बोलते हुये भारत के संयुक्त राष्ट्र में काउंसलर राजेश परिहार ने कहा है कि जम्मू और कश्मीर, लद्दाख हमेशा भारत का हिस्सा रहें हैं और रहेंगे। इसके साथ ही इनमें वो हिस्से भी शामिल हैं, जो पाकिस्तान के कब्जे में है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related