सरकार हिंदी को बढ़ाने को लेकर लगातार प्रयासरत है, इसी क्रम में भारत ने यूएन को इससे जुड़ी परियोजना के लिये 8 लाख डॉलर का योगदान दिया है। वहीं भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि आर रविंद्र ने दुनिया भर में हिंदी भाषी आबादी तक यूएन द्वारा जानकारी का प्रचार करने के लिये यह चेक दिया है।
इसके बाबत उन्होंने बोलते हुये कहा कि सन 2018 में हिंदी @ यूएन परियोजना शुरू कर दी गयी थी, जहाँ इसके जरिये संयुक्त राष्ट्र में हिंदी भाषा की पहुँच बढ़ाने और दुनियाभर में मौजूद लाखों हिंदी भाषी लोगों के बीच जागरूकता लाने के प्रयास किये जाते रहें हैं। इसके बाबत संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि सन 2018 से वैश्विक संचार विभाग के साथ भारत साझेदारी कर रहा है, जहाँ हिंदी में समाचार और मल्टीमीडिया सामग्री को बढ़ावा देने के लिये वैश्विक संचार विभाग को बजट प्रदान करता है।
वहीं बात करें तो यूएन न्यूज हिंदी को संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल और यूएन फेसबुक हिंदी के पेज के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है, जोकि हर हफ्ते जारी किया जाता है।
