Umesh Pal murder case का एक और शूटर उस्मान पुलिस encounter में ढेर

उत्तर प्रदेशUmesh Pal murder case का एक और शूटर उस्मान पुलिस encounter में...

Date:





प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड में आज सुबह एक और मुठभेड़ हुई। जिसमें उमेश पाल को गोली मारने वाला बदमाश उस्मान शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। इसको प्रयागराज पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। उमेश हत्याकांड में शामिल एक शातिर शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है।

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ आज सुबह कौंधियारा इलाके में पुलिस और आरोपी विजय उर्फ उस्मान के बीच हुई। बताया जाता है एनकाउंटर में दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई। जिसमें विजय उर्फ उस्मान को गोली लगी।

उसे घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। विजय उर्फ उस्मान पर 50 हजार का इनाम है। उसी ने उमेश पाल पर पहली गोली चलाई थी। जिसके बाद उमेश पाल घायल हो गए थे। गोली लगने के बाद उमेश घर के भीतर भागे थे। इससे पहले पुलिस ने एक एनकाउंटर में एक और हत्यारोपी को ढेर कर दिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related