उमा भारती ने किसानों से कहा हठ छोड़ बातचीत के लिए आगे आएं

फीचर्डउमा भारती ने किसानों से कहा हठ छोड़ बातचीत के लिए आगे...

Date:


उमा भारती ने किसानों से कहा हठ छोड़ बातचीत के लिए आगे आएं

बैतूल: मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों के लंबे समय से जारी आंदोलन को अनुचित ठहराते हुए कहा है कि किसानों को अपना हठ और अहंकार छोड़कर सकारात्मक बातचीत के लिए आगे आना चाहिए।

आंदोलन गलत
उमा भारती ने कल यहाँ बालाजीपुरम मंदिर के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर शाम मीडिया से चर्चा में नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों के लंबे समय से जारी आंदोलन को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि किसानों को सकारात्मक बातचीत के लिए आगे आना चाहिए।

सरकार और सकारात्मक बने
हालाकि उन्होंने कहा कि किसान सकारात्मक भाव से आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रख रहे हैं, लेकिन उन्हें सरकार से मुद्दों पर बातचीत के लिए और सकारात्मक होना चाहिए।

लड़ेंगी चुनाव
एक सवाल के जवाब में उन्होंने दोहराते हुए कहा कि वे 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...