कीव। रूस यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में कुछ जानकारियां सामने आई हैं। यूक्रेन की सेना ने उत्तरपूर्व के प्रमुख रेलवे शहर कुपियांस्क पर कब्जा कर लिया। दूसरी सूचना रूसी रक्षा मंत्रालय ने दी। उसने कहा है कि खारकीव क्षेत्र से रूसी सेना को अस्थायी तौर पर वापस लौटने के लिए कहा है। यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने पीछे हटने के रूसी सेना के फैसले का स्वागत करते हुए इसको एक अच्छा निर्णय भी बताया है। यूक्रेन फौजें रूस के मजबूत सैन्य कब्जे वाले इजियम में दाखिल हो चुकी हैं। यूक्रेन ने रूसी सेना को इजियम से पीछे धकेला दिया है। यूक्रेन फौजें रूस के मजबूत सैन्य कब्जे वाले इलाके इजियम में दाखिल हो चुकी हैं। छह महीने पुरानी इस लड़ाई में यूक्रेन की तेजी को देखते हुए रूस ने अब अपने कदम पीछे खींचने शुरू कर दिए हैं। इजियम मेयर वालेरी मार्केन्को ने कहा कि वह स्थानीय पुलिस और आपात सेवाओं के संपर्क में हैं।
यूक्रेन ने अब प्रमुख रेलवे जंक्शन कुपियांस्क पर कब्जा कर लिया था। इससे रूस के लिए दोनबास में रसद का रास्ता यूक्रेन के सैनिकों ने बंद कर दिया था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इजियम से सेनाएं हटाने की पुष्टि की है। इजियम रणनीतिक रूप से रूस सेना के लिए महत्वपूर्ण रसद मार्ग है। रूसी फौजों ने एक सप्ताह तक भीषण जंग के बाद इस पर कब्जा पाया था। यूक्रेन के लिए यह जीत युद्ध का रुख पलट सकती है। यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रात में अपने संबोधन में कहा कि हमारी सेना ने खारकीव में 30 से अधिक मोर्चों को फिर से कब्जे में लिया है। अब सेना के आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। वाशिंगटन स्थित थिंक टैंक द इस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वार के मुताबिक, इस हफ्ते शुरू किये गए अभियान के तहत अब तक रूस को 2500 वर्ग किलोमीटर इलाके से खदेड़ा जा चुका है।
यूक्रेनी अधिकारियों ने कुपियांस्क में राष्ट्रीय ध्वज उठाए यूक्रेनी फौजियों के फोटो जारी कर दिए। रूस के कब्जे से छुड़ाए काफी बड़े इलाके में यूक्रेनी पुलिस गश्त करती दिखी है। मोर्चों से रूसी सैनिकों के भागने के बाद बारूद के ढेर लगे हुए हैं। कुपियांस्क से रूस का सीधा संपर्क रेल मार्ग है। इससे मास्को का मुख्य प्रवेश द्वार बंद हो गया है और हजारों रूसी फौजियों के इलाके में फंसने की आशंका जताई जा रही है। खारकीव क्षेत्रीय परिषद की अध्यक्ष नतालिया के फेसबुक पर पोस्ट फोटो में कुपियांस्क सिटी हॉल में यूक्रेनी ध्वज फहराता दिखा है। वहीं रूसी ध्वज यहां यूक्रेनी सैनिकों के पैरों के नीचे था। हराकोव में रूसी वाहन जलते दिखे है। लड़ाई अब काफी निर्णायक मोड़ पर पहुँच चुकी है।
